Adipurush: ना राम ने पहना है जनेऊ… ना सीता की मांग में हैं सिंदूर, आदिपुरुष के नये पोस्टर के खिलाफ FIR दर्ज

Adipurush Sindoor Janeu Controversy: बॉलीवुड फिल्म ‘आदिपुरुष’ एक बार फिर विवादों में फंस गई है. मूवी के नये पोस्टर को लेकर दीनानाथ तिवारी नाम के एक शख्स ने डायेरेक्टर ओम राउत, प्रोड्यूसर भूषण कुमार और एक्टर्स के नाम पर मुंबई के साकीनाका पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.
Adipurush Sindoor Janeu Controversy: साउथ सुपरस्टार प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है. जहां फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. फिल्म निर्माता, कलाकार और निर्देशक के खिलाफ साकीनाका थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायत संजय दीनानाथ तिवारी ने मुंबई उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं – आशीष राय और पंकज मिश्रा के माध्यम से दायर की है. शिकायतकर्ता ने खुद को सनातन धर्म का प्रचारक बताया है.
आधिकारिक बयान के अनुसार, शिकायत में कहा गया है कि फिल्म के नए रिलीज पोस्टर में हिंदी धार्मिक ग्रंथ रामचरितमानस के चरित्र को अनुचित तरीके से प्रदर्शित करके फिल्म निर्माता द्वारा हिंदू धर्म समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है. यह शिकायत भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (ए), 298, 500, 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर दर्ज की गयी है. शिकायत के अनुसार हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जीवनी पर आदिपुरुष बनाया गया है.
https://www.instagram.com/p/CqZR3kFpUJ-/
शिकायतकर्ता ने आगे दावा किया कि पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस हिंदू धर्म में एक महत्व रखता है और सनातनी धर्म कई युगों से इस पवित्र पुस्तक रामचरितमानस का पालन करता आ रहा है. शिकायतकर्ता के अनुसार, पोस्टर में मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्री राम को हिंदू धर्मग्रंथ में वर्णित रामचरितमानस की प्राकृतिक भावना और प्रकृति के विपरीत वेशभूषा में दिखाया गया है. फिल्म आदिपुरुष में रामायण के सभी पात्रों को बिना जनेऊ पहने दिखाया गया है. हिंदू सनातनी धर्म में जनेऊ का विशेष महत्व है, जिसका पालन कई सदियों से सनातन धर्म के अनुयायी पुराणों के आधार पर करते आ रहे हैं. वहीं सीता मां ने भी पोस्टर में सिंदूर नहीं लगा रखा है. बता दें कि आदिपुरुष का निर्देशन ओम राउत ने किया है. प्रभास, सैफ अली खान, कृति सनोन अभिनीत फिल्म 16 जून, 2023 को रिलीज होगी.
Also Read: Bholaa में दीपक डोबरियाल को विलेन चुनने पर अजय देवगन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पूरी टीम ने कमजोर…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










