Adipurush Box Office Collection Day 4: प्रभास की ‘आदिपुरुष’ मंडे टेस्ट में हुई फेल, चौथे दिन गिरा कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन
Adipurush Box Office Collection Day 4: प्रभास की ‘आदिपुरुष’ मंडे टेस्ट में हुई फेल, चौथे दिन गिरा कलेक्शन

फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने 3 दिनों में दुनिया भर में 340 करोड़ रुपये कमाए हैं, लेकिन सोमवार को कलेक्शन कुछ ठीक नहीं रहा. प्रभास, कृति सेनन औऱ सैफ अली खान स्टारर मूवी को लेकर दर्शकों में क्रेज कम होता दिख रहा है.

विज्ञापन

Adipurush Box Office Collection Day 4: रामायण से प्रेरित फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर बहुत हंगामा हो रहा है. प्रभास, कृति सेनन औऱ सैफ अली खान स्टारर मूवी के संवादों को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई गई थी, जिसके बाद मेकर्स ने फैसला लिया कि इसे बदला जाएगा. इस बीच चौथे दिन मूवी के कलेक्शन में गिरावट देखी गई. कहा जा रहा है कि 70 फीसदी से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है. चलिए आपको बताते है चौथे दिन कितनी कमाई हुई.

फिल्म ‘आदिपुरुष’ का कलेक्शन

फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने 3 दिनों में दुनिया भर में 340 करोड़ रुपये कमाए हैं, लेकिन सोमवार को कलेक्शन कुछ ठीक नहीं रहा. हो सकता है मूवी को लेकर चल रहे विवाद का असर कलेक्शन में देखने को मिल रहा. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 86.75 करोड़ रुपये औऱ दूसरे दिन इसने 65.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. तीसरे दिन 69.1 करोड़ की कमाई हुई. चौथे दिन मूवी ने 20 करोड़ की कमाई की. टोटल कमाई की बात करें तो 241.10 करोड़ कमा लिए, जबकि दुनिया भर में 300 करोड़ का आंकडा पार हो गया है.

ओम राउत ने कही ये बात

एक न्यूज पोर्टल के साथ एक इंटरव्यू में, ओम राउत ने बताया कि उन्हें क्यों लगा कि प्रभास भूमिका के लिए ‘बिल्कुल फिट’ हैं. उन्होंने कहा कि आदिपुरुष को युवा पीढ़ी के लिए बनाया गया था, उन्होंने सोचा कि अभिनेता “एकमात्र पसंद” थे. महाकाव्य की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करने के बारे में बोलते हुए, उन्होंने कहा कि पराकर्मी राम, परमवीर, राजाराम और युद्धकांड को शामिल करने वाले खंड को चुनने के पीछे एक कारण था. जैसा कि महाकाव्य के उस हिस्से में प्रभु राम के कई गुणों का विवरण है, इसने उन्हें आकर्षित किया और इसलिए अभिनेता के ‘हृदय बहुत साफ’ के रूप में प्रभास के साथ बड़े पर्दे पर इसे फिर से बनाने की कोशिश की.

Also Read: Adipurush में सिर्फ 2 मिनट के किरदार के लिए इस एक्ट्रेस ने वसूले 1.5 करोड़ रुपये, प्रभास की फीस उड़ा देगी होश

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola