वरुण धवन-पूजा हेगड़े की रोमांटिक केमिस्ट्री हुई वायरल, ‘तेरा हो जाऊं’ इंटरनेट पर छाया

Updated:
विज्ञापन

वरुण धवन और पूजा हेगड़े फोटो- इंस्टाग्राम

फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का रोमांटिक सॉन्ग ‘तेरा हो जाऊं’ रिलीज कर दिया गया है. इसमें वरुण धवन और पूजा हेगड़े की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है.

विज्ञापन

वरुण धवण और पूजा हेगड़े स्टारर “है जवानी तो इश्क होना है” इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है. बैक टू बैक फिल्म के धमाकेदार गाने रिलीज हो रहे हैं. पहले रिलीज हुए गाने “व्याह करवा दो जी” और “WOW” ने पहले ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया. इसी बीच मेकर्स ने रोमांटिक मूवी का तीसरा गाना ‘तेरा हो जाऊं’ भी रिलीज कर दिया है. इस गाने में वरुण धवन और पूजा हेगड़े की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

वरुण धवन और पूजा हेगड़े स्टारर सॉन्ग तेरा हो जाऊं रिलीज

‘तेरा हो जाऊं’ एक सॉफ्ट और दिल को छू लेने वाला रोमांटिक गाना है, जो युवाओं को खास तौर पर आकर्षित कर रहा है. गाने का म्यूजिक और विजुअल्स दोनों काफी फ्रेश हैं. शॉर्ट ड्रेस में पूजा काफी सिजलिंग लग रही हैं. वहीं वरुण भी शॉर्ट्स में हैंडसम हंक लग रहे हैं. स्टार्स की ऑनस्क्रीन बॉन्डिंग ने इस गाने की खूबसूरती को और बढ़ा दिया है.

है जवानी तो इश्क होना है के बारे में

है जवानी तो इश्क होना है में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े, राकेश बेदी, मौनी रॉय, चंकी पांडे, जिमी शेरगिल और मनीष पॉल जैसे सितारे नजर आएंगे. इसका निर्देशन डेविड धवन कर रहे हैं, जो अपनी कॉमेडी और एंटरटेनिंग फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म रोमांस, कॉमेडी और फुल ऑन एंटरटेनमेंट का शानदार पैकेज साबित होगी. 5 जून 2026 को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर नेटिजन्स की एक्साइटमेंट लेवल तेज है.

किन फिल्मों में नजर आएंगी पूजा हेगड़े

वर्कफ्रंट की बात करें तो, पूजा को आखिरी बार सूर्या शिवकुमार के साथ फिल्म ‘रेट्रो’ में देखा गया था. उनके पास आने वाले समय में कई रोमांचक प्रोजेक्ट्स हैं. अभिनेत्री थलपति विजय अभिनीत फिल्म ‘जना नायकन’ में नजर आएंगी. वह दुलकर सलमान के साथ उनकी 41वीं फिल्म ‘डीक्यू 41’ में भी दिखाई देंगी.

यह भी पढ़ें- ‘मैंने प्यार किया’ में सलमान खान से ज्यादा फीस लेने वाली हीरोइन थीं भाग्यश्री, वजह जान रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola