Dhurandhar 2 Box Office Collection: 57वें दिन भी धमाकेदार कमाई कर रही धुरंधर 2, कलेक्शन जान पकड़ लेंगे माधा
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फोटो- इंस्टाग्राम
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 57: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर अभी भी टिकी हुई है. फिल्म ने 57वें दिन कितनी कमाई की. आइये जानते हैं.
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 57: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और राकेश बेदी स्टारर फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 57 दिन पूरे कर लिए हैं. आदित्य धर की ओर से निर्देशित यह बड़े बजट की जासूसी फिल्म अभी भी कमाई कर रही है.
धुरंधर 2: द रिवेंज ने 57वें दिन कमाए इतने करोड़
धुरंधर 2: द रिवेंज ने 57वें दिन 735 शो में 0.35 करोड़ कमाए. इसके साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन 1,369.84 करोड़ हो गया. विदेशों में, फिल्म ने 57वें दिन 0.02 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल विदेशी ओवरसीज कमाई 426.67 करोड़ हो गया. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,796.51 करोड़ हो गया है.
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- सप्ताह 1: 674.17 करोड़
- सप्ताह 2: 263.65 करोड़
- सप्ताह 3: 110.60 करोड़
- सप्ताह 4: 54.70 करोड़
- सप्ताह 5: 19.52 करोड़
- सप्ताह 6: 12.45 करोड़
- सप्ताह 7: 5.58 करोड़
- दिन 51 (आठवां शुक्रवार): 0.42 करोड़
- दिन 52 (आठवां शनिवार): 0.90 करोड़
- दिन 53 (आठवां रविवार): 1.10 करोड़
- दिन 54 (आठवां सोमवार): 0.35 करोड़
- दिन 54 (आठवां मंगलवार): 0.40 करोड़
- दिन 54 (आठवां बुधवार): 0.37 करोड़
- दिन 55: 0.40 करोड़
- दिन 56: 0.37 करोड़
- दिन 57: 0.35 करोड़ रुपये
कुल: 1,144.21 करोड़ रुपये
धुरंधर 2 ने कमाए थे इतने करोड़
धुरंधर 2 ने अपने पहले दिन ही इतिहास रच दिया, जो ईद, गुड़ी पड़वा और उगादी जैसे त्योहारों के साथ ही रिलीज हुई थी. इसने पहले ही दिन पेड प्रीव्यू सहित 102.55 करोड़ रुपये कमाए और रिलीज के मात्र 24 घंटों के भीतर ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर गई. इसने एटली की 2023 में आई एक्शन थ्रिलर फिल्म जवान का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसमें शाहरुख खान ने अभिनय किया था और जिसने पूरे भारत में 64.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी.
यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15 करने के लिए किसने किया ओरी को मोटिवेट? खुद किया खुलासा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए