Pati Patni Aur Woh Do में काम करने पर आयुष्मान खुराना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कॉमेंडी मजेदार लगा

Updated:
विज्ञापन

आयुष्मान खुराना फोटो- इंस्टाग्राम

आयुष्मान खुराना जल्द ही पति पत्नी और वो दो में नजर आएंगे. मूवी को लेकर बात करते हुए एक्टर ने कहा कि यह एक फैमिली एंटरटेनर है, जिसे जरूर दर्शकों को एंजॉय करना चाहिए.

विज्ञापन

आयुष्मान खुराना एक बार फिर अपनी नई फिल्म पति पत्नी और वो दो के जरिए दर्शकों को हंसाने के लिए फिर से तैयार हैं. यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है और इसे इस साल की उनकी पहली रिलीज माना जा रहा है. लंबे समय बाद आयुष्मान फिर से फुल ऑन सिचुएशनल कॉमेडी करते नजर आएंगे, जिसे देखने के लिए फैंस सुपरएक्साइटेड हैं.

विज्ञापन

कैसी फिल्म करना चाहते हैं आयुष्मान खुराना

पति पत्नी और वो दो के बारे में बात करते हुए आयुष्मान ने कहा कि वह हमेशा ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहते हैं, जो लोगों को थिएटर में भरपूर मनोरंजन दें. उनके मुताबिक दर्शकों के लिए सबसे जरूरी चीज कंटेंट होता है. उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश हमेशा ऐसी कहानियां चुनने की रही है जो लोगों को खुलकर हंसाएं और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका दें.

पती पत्नी और वो दो को क्यों आयुष्मान खुराना ने कहा हां

आयुष्मान ने यह भी बताया कि पती पत्नी और वो दो की कहानी उन्हें पहली बार में ही पसंद आ गई थी. फिल्म की कॉमेडी और हल्का-फुल्का अंदाज उन्हें काफी मजेदार लगा. उनका मानना है कि यह ऐसी फिल्म है जिसे पूरा परिवार साथ बैठकर थिएटर में एन्जॉय कर सकता है.

फैमिली ऑडियंस को टारगेट कर रहे हैं आयुष्मान

फिल्म इंडस्ट्री में आयुष्मान को हमेशा कंटेंट बेस्ड सिनेमा के लिए जाना जाता है. यही वजह है कि उनकी फिल्मों में मनोरंजन के साथ मजबूत कहानी भी देखने को मिलती है. पती पत्नी और वो दो के जरिए वह एक बार फिर फैमिली ऑडियंस को टारगेट कर रहे हैं.

आयुष्मान की अपकमिंग फिल्म

इस फिल्म के बाद आयुष्मान करण जौहर की फिल्म उड़ता तीर में नजर आएंगे. वहीं साल के आखिर में उनकी सबसे चर्चित फिल्मों में से एक ये प्रेम मोल लिया रिलीज होगी, जिसे सूरज बरजात्या निर्देशित कर रहे हैं. यह पहली बार होगा जब आयुष्मान और सूरज बड़जात्या किसी फिल्म में साथ काम करेंगे. फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Bollywood-South Box Office Clashes: सलमान वर्सेज प्रभास तक, 2026-2027 के बीच इन सुपरस्टार्स की टक्कर से हिल जाएगा बॉक्स ऑफिस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola