ePaper

झारखंड के बोकारो में फ्लैट में चोरी करते चोरों की हरकत CCTV कैमरे में कैद, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 05 Aug 2021 12:18 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के बोकारो में फ्लैट में चोरी करते चोरों की हरकत CCTV कैमरे में कैद, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड के बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र के श्रीराम वाटिका अपार्टमेंट में चोरों ने अलमारी तोड़कर चोरी करने के बाद अन्य फ्लैट में चोरी का प्रयास कर रहे थे. तभी फ्लैट मालिकों के जग जाने के कारण चोर (Thief) फरार हो गये. इनकी हरकत सीसीटीवी कैमरे (CCTV Camera) में कैद हो गयी है. पुलिस जांच कर रही है.

विज्ञापन

Jharkhand News, बोकारो न्यूज (मुकेश झा) : झारखंड के बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर नौ स्थित श्रीराम वाटिका अपार्टमेंट (Apartment) में चोरों ने तीन फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया. फ्लैट मालिकों के जगने के कारण चोर भाग खड़े हुए. पुलिस सीसीटीवी फुटेज (cctv footage) खंगाल रही है.

फ्लैट मालिकों के जग जाने के कारण फ्लैट नंबर 9 की दो अलमारी तोड़कर चोर फरार हो गए, जबकि सीसीटीवी में तीन चोरों की हरकत कैद हो गई. फ्लैट मालिकों ने श्री राम वाटिका फ्लैट बनाने वाले बिल्डर (Builder) पर वादे के मुताबिक बाउंड्री वॉल ऊंचा नहीं करने और गार्ड (Security Guard) नहीं रखने का आरोप लगाया है.

Also Read: School Reopen In Jharkhand :झारखंड के सरकारी स्कूलों में 9वीं-12वीं की कक्षा कल से होगी शुरू,ये हैं गाइडलाइंस

जानकारी के मुताबिक सेक्टर 9 श्रीराम वाटिका अपार्टमेंट में रात 12:30 से 1 के बीच तीन चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. सबसे पहले चोरों ने फ्लैट नंबर 9 का ताला तोड़कर दो अलमारी में चोरी की. फ्लैट मालिक 24 जुलाई को इलाज कराने के लिए इंदौर गए हुए हैं. उसके बाद फ्लैट नंबर 14 और 20 में भी चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए चोर दरवाजा तोड़ रहे थे. इसी दौरान अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखकर मालिकों ने एक दूसरे को फोन किया. जैसे ही सभी लोग बाहर आए. चोर वहां से भाग खड़े हुए.

Also Read: 7th JPSC Exam : JPSC ने की घोषणा, 12 सितंबर को होगी 7वीं सिविल सेवा की पीटी की परीक्षा

इसकी सूचना फ्लैट मालिकों ने स्थानीय हरला थाना को दी. चोरी की घटना को अंजाम देने आए चोर सीसीटीवी मैं कैद हो गए हैं. फ्लैट नंबर 14 और 20 के मालिक भी काम से बाहर गए हुए हैं. फ्लैट में रहने वाले लोगों का कहना है कि जिस वक्त फ्लैट हमें दिया गया था. उस समय बाउंड्री वॉल को ठीक करने और अपार्टमेंट में सुरक्षा के दृष्टिकोण से गार्ड रखने की बात कही गई थी, लेकिन बिल्डर ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया. हालांकि फ्लैट मालिकों ने पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है. अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola