ePaper

TVS का दिवाली से पहले बड़ा धमाका! हंटर 350 और होंडा सीबी 350 आरएस का टक्कर देने आई ये बाइक, देखें PHOTOs

Updated at : 03 Nov 2023 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
TVS का दिवाली से पहले बड़ा धमाका! हंटर 350 और होंडा सीबी 350 आरएस का टक्कर देने आई ये बाइक, देखें PHOTOs

टीवीएस रोनिन मोटरसाइकिल में 225.9 सीसी सिंगल-सिलेंडर 4-स्ट्रोक ऑइल-कूल्ड इंजन दिया गया है. इस इंजन का पावर आउटपुट 20.4 पीएस और 19.93 एनएम है. इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. इसका कर्ब वेट 160 किलोग्राम है.

विज्ञापन

TVS Ronin Special Edition : भारत की टू-व्हीलर निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर ने त्योहारी सीजन में बड़ा धमाका किया है. प्रतिद्वंद्वी कंपनी रॉयल एनफील्ड की हंटर 350 और होंडा की सीबी 350 आरएस मोटरसाइकिलों को टक्कर देने के लिए रोनिन का स्पेशल एडिशन बाजार में उतार दिया है. कंपनी ने टीवीएस रोनिन को शुरुआती कीमत 1.49 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 1.69 लाख रुपये तक जाती है. बाजार में यह तीन वेरिएंट्स और छह कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है. इसके तीन वेरिएंट्स में सिंगल टोन-सिंगल चैनल, ड्यूल टोन-सिंगल चैनल और ट्रिपल टोन-ड्यूल चैनल शामिल हैं. कंपनी ने इसके टॉप मॉडल की कीमत 1.69 लाख रुपये तय की है.

दमदार इंजन और ट्रांसमिशन
undefined

टीवीएस रोनिन मोटरसाइकिल में 225.9 सीसी सिंगल-सिलेंडर 4-स्ट्रोक ऑइल-कूल्ड इंजन दिया गया है. इस इंजन का पावर आउटपुट 20.4 पीएस और 19.93 एनएम है. इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. इसका कर्ब वेट 160 किलोग्राम है. वहीं, इसकी फ्यूल टैंक केपेसिटी 14 लीटर है.

सस्पेंशन और ब्रेक्स
undefined

टीवीएस रोनिन को डबल क्रैडल स्प्लिट सिंक्रो स्टिफ फ्रेम पर तैयार किया गया है. इसमें फ्रंट पर 41 मिलीमीटर के अपसाइड डाउन (यूएसडी) फोर्क सस्पेंशन लगे हुए हैं, जबकि रियर साइड पर इसमें 7-स्टेप एडजस्टेबल प्रीलोड मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं. ब्रेकिंग ड्यूटी के लिए इसमें फ्रंट पर 300 मिलीमीटर के डिस्क ब्रेक्स और रियर साइड पर 240 मिलीमीटर के डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं. यह बाइक ड्यूल चैनल एबीएस के साथ आती है. राइडिंग के लिए इसमें 9-स्पोक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिस पर 110/70-17 (फ्रंट) और 130/70-17 (रियर) साइज के ट्यूबलैस टायर्स चढ़े हुए हैं. इस बाइक में दो एबीएस मोड रेन और अर्बन दिए गए हैं.

Also Read: रॉयल एनफील्ड ने हिमालयन 450 को किया पेश, जानें नई बाइक पुरानी वाली 411 से कितनी है अलग फीचर्स और मुकाबला
undefined

टीवीएस रोनिन के स्पेशल एडिशन में स्मार्ट एक्सकनेक्ट के साथ डिजिटल क्लस्टर, साइड स्टैंड इंडिकेशन, ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी, गियर शिफ्ट इंडिकेटर, सर्विस ड्यू इंडिकेटर, टी-फेस पायलट लैंप, ऑल-एलईडी टेललैंप, कस्टम एग्ज़हॉस्ट, 9-स्पोक अलॉय व्हील्स, रेन एंड अर्बन एबीएस मोड, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, वॉइस असिस्ट और डिस्टेंस टू एम्प्टी जैसे फीचर्स दिए गए हैं. वहीं, बाजार में इस मोटरसाइकिल का मुकाबला रॉयल एनफील्ड हंडर 350 और होंडा सीबी350आरएस से है.

Also Read: रतन टाटा ने गरीबों को दिया दिवाली गिफ्ट, अब हर कोई खरीद सकेगा Electric Car, जानें कौन सी है कार
विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola