बाइक चोर गिरोह का सरगना हातिम मियां गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जामताड़ा. बाइक चाेर गिरोह का सरगना नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारोडीह निवासी हातिम मियां को जामताड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

जामताड़ा. बाइक चाेर गिरोह का सरगना नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारोडीह निवासी हातिम मियां को जामताड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी राजेश मंडल ने बताया कि सूचना मिली थी कि बाइक चोर गिरोह का सरगना हातिम मियां व अन्य दो बदमाशों के साथ चोरी की बाइक बिक्री करने नारायणपुर से जामताड़ा की ओर जा रहा है. सूचना मिलते ही बुधवार को पुलिस बल के साथ पोसोई मोड़ के पास वाहन जांच की गयी. इसी बीच हातिम मियां को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया. इसके बाद उसे जेल भेज दिया. बताया कि अभियुक्त हातिम मियां के विरुद्ध नारायणपुर थाना में कुल सात मामले दर्ज हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola