दबंगों ने की बाइक चालक से मारपीट कर छिनतई
शहर के लालकोठी के समीप दबंगो ने एक बाइक चालक को पीटकर जख्मी कर दिया
अमरपुर. शहर के लालकोठी के समीप दबंगो ने एक बाइक चालक को पीटकर जख्मी कर दिया. जख्मी मोगलानीचक गांव निवासी चंडिका प्रसाद का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया. इलाजरत जख्मी ने बताया कि वह रविवार की रात बाइक लेकर अमरपुर बाजार खरीदारी करने गया था. जहां से वापसी के दौरान महमदपुर लाल कोठी के समीप महमदपुर निवासी बंटी यादव तथा छंगुरी यादव जबरन उनका रास्ता रोक लिया व गाली -गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. मारपीट के दौरान बंटी यादव ने उनके जेब में रखे 15 सौ रुपये छिन लिया एवं छंगुरी यादव उनके गले से दो भर की चांदी की चेन छिन लिया. जख्मी ने थाना में भी लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए