Bihar: भागलपुर में विक्रमशिला सेतु से 40 फीट नीचे उतरने रस्सी और पेड़ का सहारा, मौत को आमंत्रण देते किसान

Updated:
विज्ञापन

बिहार के भागलपुर में किसानों की लाचारी कुछ ऐसी है कि वो पेड़ व रस्सी का सहारा लेकर विक्रमशिला सेतु से नीचे उतरते हैं और मजबूरी में रोज मौत को न्योता देते हैं. गंगा का जलस्तर बढ़ जाने के बाद अब उन्हें खेत आने-जाने के लिए कोई और रास्ता नहीं बचा.

विज्ञापन

Bihar News: भागलपुर से एक हैरान करने वाला सच सामने आया है जो किसानों की मजबूरी को दिखाता है. गंगा पर बने विक्रमशिला सेतु से गुजरने वाले लोग जब ये दृश्य देखते हैं तो उनके रौंगटे खड़े हो जाते हैं. यहां पुल के नीचे के कुछ इलाकों में किसान आने-जाने के लिए मौत को चुनौती देते हैं. पुरुष हों या महिलाएं, वो पुल से सटे पेड़ के सहारे ही कई फीट नीचे जमीन पर उतरते हैं जबकि बच्चों को जान हथेली पर रखकर रस्सी में बांधकर ऊपर से नीचे भेजा जाता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

विक्रमशिला सेतु से नीचे उतरने की मजबूरी

विक्रमशिला सेतु गंगा के दोनों पार भागलपुर और नवगछिया होकर क्षेत्रों को जोड़ता है. इस पुल के ही आसपास राघोपुर और महादेवपुर गांव के किसान खेती बाड़ी करते हैं. इन्होंने अपना बासा भी यहां बनाया है. लेकिन जब गंगा का पानी बढ़ता है तो इनके आवागमन का रास्ता ही बंद हो जाता है. पेट की मजबूरी इन्हें लाचार करती है और वो खतरनाक कदम ये उठाते हैं जो बड़ी अनहोनी को आमंत्रण देती है. किसी भी दिन बड़े हादसे का शिकार ये किसान हो सकते हैं.

Also Read: बिहार उपचुनाव: गोपालगंज में नामांकन करते ही ओवैसी के उम्मीदवार पर FIR, जानें AIMIM प्रत्याशी पर लगा आरोप
गंगा का जलस्तर बढ़ा तो रास्ते हो गये बंद

गंगा का जलस्तर बढ़ा तो ये क्षेत्र टापू बन गया है. रास्ता बंद होने के बाद किसान नाव का सहारा लेकर आते-जाते हैं लेकिन अगर नाव उन्हें नहीं मिले तो वो ऐसा कदम उठाते हैं जिसे देखकर आपके रूह कांप जाएंगे. किसान बीच पुल से सटे कंटीले पेड़ का सहारा लेकर नीचे उतर जाते हैं.

बच्चे को जाल में बांधकर रस्सी के सहारे नीचे उतारते किसान

करीब 40 से 45 फीट नीचे उतरने में महिला व पुरुष किसानों कुछ ही मिनट लगता है. वहीं उनके बच्चे जो पेड़ से नहीं उतर सकते, उन्हें वो रस्सी और बांस के डाले में बैठाकर नीचे उतारते हैं. कई बार जाल में बच्चे को बांधकर रस्सी के सहारे नीचे उतारा जाता है. मौत को चुनौती देता दृश्य काफी भयावह होता है लेकिन प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं है.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन