Live Updates

RJD Vidhansabha March: विधानसभा मार्च में बवाल के बाद तेजस्वी-तेजप्रताप हिरासत में, RJD कार्यकर्ताओं ने खूब चलाए ईंट-पत्थर

Updated:
विज्ञापन

RJD Vidhansabha March, Vidhansabha Gherav RJD LIVE, Bihar Live, Tejashwi Yadav News, Lathi Charge: बिहार की राजधानी पटना का आज सियासी तापमान अपने चरम पर है. एक तरफ तेजस्वी यादव के नेतृत्व में युवा राजद ने विभिन्न मुद्दों को लेकर बिहार विधानसभा घेराव के लिए मार्च शुरू किया तो दूसरी तरफ पटना प्रशासन ने इसे रोकने के लिए सड़क पर डटा रहा. इसी क्रम में डाक बंगला चौराहे पर राजद कार्यकर्ता और पुलिस प्रशासन आमने सामने आ गए. विधानसभा मार्च के बहाने राजद कार्यकर्ता उत्पात मचा रहे हैं. पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया है. तेजस्वी और तेजप्रताप यादव हिरासत में ले लिए गए हैं. बिहार विधानसभा घेराव के लाइव अपडेट के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ

विज्ञापन

Bihar Assembly Protest: RJD  का ट्वीट 

Bihar Assembly Protest: सदन में भारी हंगामा

विधानसभा में महागठबंधन के विधायकों का हंगामा, पुलिस बिल वापस लेने की मांग पर हंगामा, विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर के बाहर धरने पर बैठे राजद विधायक. माहौल में तनाव. विधानसभा में पटना के डीएम और एसएसपी भारी दल बल के साथ पहुंचे.

RJD march in Patna: राजद के प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज पर कांग्रेस का बयान

राजद के प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज की घटना को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा निंदनीय बताया है. उन्होंने नीतीश सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि लाठी गोली से विपक्ष को दबाने की कोशिश नहीं करें.

Tejashwi yadav: तेजस्वी यादव पहुंचे विधानसभा

विधानसभा की कार्यवाही 3 बजे शुरू हुई तो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन में मौजूद थे. तेजस्वी यादव ने सरकार की तरफ से पेश किए गए बिहार पुलिस ने विशेष सशस्त्र विधायक के 2021 को काला कानून बताते हुए सदन में इसका विरोध जताया.

Bihar Assembly Protest: RJD कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद तेजस्वी ने नीतीश सरकार को दी खुली चुनौती, कहा- चलाओ गोली मर्द हो तो…

Tej Pratap Yadav: लाठीचार्ज पर तेज प्रताप यादव ने क्या कहा

तेज प्रताप यादव ने ट्वीट किया- बढ़ती हुई बेरोजगारी के विरुद्ध, सत्ता के क्रूर रवैये के विरुद्ध हम शांति प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया उनपर लाठियां और पत्थर बरसाई गई. समस्याओं के निराकरण के बजाए बौखलाहट में अब बिहारवासियों के खिलाफ बर्बरता पर ये सरकार उतारू हो गई है.

Tejashwi yadav: चलाओ गोली मर्द हो तो..

तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया- नीतीश कुमार समाजवाद के नाम पर कलंक है. धब्बा है. लोहिया जयंती के दिन सड़क पर हमारे साथ नौकरी मांग रहे बेरोजगारों पर लाठीचार्ज और पत्थरबाज़ी करवाते है और उसी दिन सदन में काला पुलिसया कानून लेकर आते है. हम इनकी गुंडागर्दी नहीं चलने देंगे. चलाओ गोली मर्द हो तो..

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola