Lalu Yadav Birthday: 76 साल के हुए लालू यादव, कभी भूत से हुआ था सामना, जानें दिलचस्प कहानी

Updated:
विज्ञापन

Lalu Yadav Birthday: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जीवन के कई मजेदार किस्से है. एक ऐसा वक्त था, जब लालू यादव का सामना भूतों से हुआ था. यह बात लालू यादव ने अपनी किताब में खुद कही है.

विज्ञापन

Lalu Yadav Birthday: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जीवन के कई मजेदार किस्से है. एक ऐसा वक्त था, जब लालू यादव का सामना भूतों से हुआ था. यह बात लालू यादव ने अपनी किताब में खुद कही है. यह कहानी पूर्व मुख्यमंत्री के बचपन की है. अपने राजनीतिक जीवन पर लिखी किताब गोपालगंज से रायसीना में लालू यादव ने बताया है कि बचपन में उनका सामना भूत से हुआ था और वह डर गए थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

गांव में बीता लालू का बचपन

बता दें कि लालू यादव का बचपन गांव में ही बीता है. वह अपने बचपन में खूब मस्ती किया करते थे. दूसरे बच्चों के साथ वह खेल कूद किया करते थे. पूर्व मुख्यमंत्री बताते है कि गर्मी के मौसम में उनके गांव में भोजपुरी लोक प्रेमकथा गाने का आयोजन होता था. गांव के बड़ों से लेकर बच्चे तक इसका खूब मजा लिया करते थे. सब इसे मन से सुनते थे. उनके गांव के एक बुजुर्ग इसे गाते थे. रात के खाने के बाद सभी इसे सुनते थे.

आधी रात को ऐसे हुआ भूत से सामना

लालू यादव गाने को सुनने के दौरान वहीं पर लगे भूसे के ढेर में सो गए. इसके बाद सभी अपने घर पर चले गए. लेकिन, राजद सुप्रीमो को इस बात का अंदाजा ही नहीं लगा. आधी रात को लड़कों ने उन्हें जगाया. साथ ही उन्हें घर चलने के लिए कहा था. घर आते समय लालू यादव ने गांव के ही एक बुजुर्ग को देखा. लालू अपने घर लौट गए. अगले दिन उन्हें पता चला कि वह बुजुर्ग तो अपने घर में सो रहे थे और रात में कही भी नहीं गए थे. इसके बाद लालू यादव ने मां को सारी बात बताई. फिर उनकी मां ने उन्हें बताया कि जिनसे तुम्हारा रात में सामना हुआ वह कोई अच्छी आत्मा होंगे. जिसने तुम्हें उन भूतों से बचाया है, जो तुम्हारे दोस्त बनकर आए थे.

Published By: Sakshi Shiva

Also Read: पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में नामांकन शुरू, कला संकाय का कट ऑफ 80 प्रतिशत के पार, जानें दाखिले की पूरी प्रक्रिया

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन