पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में नामांकन शुरू, कला संकाय का कट ऑफ 80 प्रतिशत के पार, जानें दाखिले की पूरी प्रक्रिया

पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी की ओर से नामाकंन के लिए फर्स्ट मेरिट लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी गई. इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया की शरूआत हो चुकी है. विज्ञान और कला संकाय का कट ऑफ 80 के पार चला गया है. वहीं, छात्र और छात्राओं की पहली पसंद एएन कालेज है.
Patliputra University UG Admission 2023: पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी की ओर से फर्स्ट मेरिट लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी गई. इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया की शरूआत हो चुकी है. विज्ञान और कला संकाय का कट ऑफ 80 के पार चला गया है. वहीं, छात्र और छात्राओं की पहली पसंद एएन कालेज है. यह एक ऐसा कालेज है, जिसका कट ऑफ दूसरे कालेज से ज्यादा है. इसके बाद कालेज ऑफ कामर्स आटर्स के साथ ही विज्ञान का कट ऑफ सबसे अधिक है.
एएन कालेज में सबसे अधिक कटऑफ प्रतिशत रसायन शास्त्र का 85.80 प्रतिशत है. दूसरे स्थान पर इतिहास का कटऑफ 85.40 प्रतिशत है. वहीं, गणित का 85.20 %, भूगोल का 84.40 %, जन्तु विज्ञान का 83.60 %, जबकि, भौतिकी का कट ऑफ 81.40 प्रतिशत है. राजनीति विज्ञान का कट ऑफ 85.8 प्रतिशत है. कट ऑफ के जारी होने के साथ ही कालेजों में शुक्रवार को नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. पहले दिन अधिकांश कालेजों में नामाकंन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है. लेकिन, शनिवार को कालेजों में नामांकन के लिए छात्र और छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ेगी.
Also Read: बिहार: वैशाली में खाना बनाने के दौरान लगी आग से डेढ़ दर्जन घर जले, मुंगेर में चाय दुकान में सिलेंडर विस्फोट
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में नामांकन के लिए छात्र और छात्राओं को अपना ऑफर डाउनलोड करना होगा. अगर आपका नाम भी पहली मेधा सूची में है, तो आपको इसे https://admission.ppuponline.in/ पर जाकर डाउन लोड करना होगा. पहली मेधा सूचि के तहत 17 जून तक नामाकंन लिया जाएगा. विद्यार्थी अपना ऑफर लेटर लेकर कॉलेजों में जाकर नामांकन प्रक्रिया करायेंगे. वहीं, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो एके नाग ने विद्यार्थियों से आग्रह करते हुए कहा कि मनचाहे कॉलेज में नामांकन के लिए इंतजार नहीं करें. पहली सूची में ही जिन महाविद्यालयों में नाम आया हो, वहां नामांकन ले लें. आवेदन अधिक आने से दूसरी सूची में भी मनचाहे कॉलेज व विषय मिलें, इसकी संभावना कम रहती है.
Published By: Sakshi Shiva
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




