बिहार: धनतेरस को लेकर सजने लगा बाजार, इलेक्ट्रॉनिक सेक्टरों में होती है जमकर खरीदारी, देखिए बाजार की तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

Dhanteras 2023: बिहार के जहानाबाद में धनतेरस को लेकर बाजार सजने लगा है. इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर से लेकर बर्तनों के दुकान सज चुके है. इनकी जमकर खरीददारी होने वाली है. अभी से ही बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है.

विज्ञापन
undefined

दीपों का त्योहार दीपावली से पूर्व धनतेरस को लेकर बाजार सज- धज कर तैयार होने लगा है. इसके लिए सभी दुकानदारों ने विशेष इंतजाम कर रखे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

कई दुकानदारों ने ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए अभी से ही लोक- लुभावने ऑफर देना शुरु कर दिया है. विशेषकर दो पहिया, चार पहिया वाहन तथा इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण खरीदने वाले ग्राहकों को आकर्षक ऑफर दिये जा रहे हैं.

undefined

बाजार में धनतेरस को लेकर बर्तनों की दुकानें भी सज गयी हैं. स्टील के बर्तन के साथ पीतल व तांबे के बर्तन ग्राहकों को लुभा रही हैं. बाजार में अलग- अलग डिजाइनों के बर्तन इस बार ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. दिवाली को लेकर बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है.

undefined

दिवाली को लेकर सुदंर दीयों का निर्माण किया जा रहा है. दिवाली से लेकर धनतेरस और छठ की तैयारी की जा रही है.

undefined

वहीं सराफा बाजार भी पूरी तरह से गुलजार दिख रहा है. व्यवसायियों को उम्मीद है कि इस बार करोड़ों का कारोबार होगा. बाजार में आस्था का जनसैलाब उमड़ेगा और धनतेरस पर बाजारों में जमकर धन की वर्षा होगी.

undefined

बाजारों में पटाखा की दुकान भी लग चुकी है. उम्मीद जताई जा रही है कि परंपरा पर आस्था के पर्व पर लोग जमकर खरीदारी करेंगे. इसी उम्मीद में बाजार सजकर तैयार होने लगा है .

undefined

बता दें कि धनतेरस के पूर्व से ही बाजार में चहल- पहल और बिक्री शुरू हो गयी है. सोना- चांदी और बर्तन की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ होती है और लोग खरीदारी करते हैं.

undefined

लोगों कि मान्यता है कि धनतेरस पर सोने और चांदी के सामान खरीदने से कुबेर भगवान खुश होते हैं. वहीं, घर में की सुख और समृद्धि आती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन