Bihar News : सीटीइटी पास डीएलएड वालों को मिलेगा आवेदन का मौका, पढ़ें बिहार की टॉप 5 खबरें
प्राथमिक शिक्षकों के करीब 90 हजार पदों के लिए जारी छठे चरण की नियोजन प्रक्रिया में 18 महीने का डीएलएड करने वाले सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा, जिन्होंने जुलाई, 2019 में सीटीइटी पास किया है. दूसरी खबर ये है कि राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3036 हो गयी है. बुधवार को 68 नये मामले सामने आये. इनमें सबसे अधिक अररिया के 15 संक्रमित हैं. इसके अलावा मधेपुरा में नौ, सीतामढ़ी में छह, अरवल में पांच, दरभंगा, कैमूर व सारण में चार-चार, पूर्णिया, औरंगाबाद व सहरसा में तीन-तीन, सुपौल, मुजफ्फरपुर व बेगूसराय दो-दो और किशनगंज,पटना, सीवान, नवादा, बेगूसराय व वैशाली से एक-एक नये पॉजिटिव मिले हैं. इसके अलावा गुरुवार से अगले 72 घंटे के बीच तेज हवा के साथ मूसलधार वर्षा की संभावना है. इससे लोगों को गर्मी राहत मिलेगी. आकाश में बादल छाये रहेंगे. बीएयू मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 से 30 मई के बीच 30 मिमी तक वर्षा होने की संभावना है. आइए बिहार राज्य से जुड़ी प्रमुख खबरों पर एक नजर डालते हैं
प्राथमिक शिक्षकों के करीब 90 हजार पदों के लिए जारी छठे चरण की नियोजन प्रक्रिया में 18 महीने का डीएलएड करने वाले सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा, जिन्होंने जुलाई, 2019 में सीटीइटी पास किया है. दूसरी खबर ये है कि राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3036 हो गयी है. बुधवार को 68 नये मामले सामने आये. इनमें सबसे अधिक अररिया के 15 संक्रमित हैं. इसके अलावा मधेपुरा में नौ, सीतामढ़ी में छह, अरवल में पांच, दरभंगा, कैमूर व सारण में चार-चार, पूर्णिया, औरंगाबाद व सहरसा में तीन-तीन, सुपौल, मुजफ्फरपुर व बेगूसराय दो-दो और किशनगंज,पटना, सीवान, नवादा, बेगूसराय व वैशाली से एक-एक नये पॉजिटिव मिले हैं. इसके अलावा गुरुवार से अगले 72 घंटे के बीच तेज हवा के साथ मूसलधार वर्षा की संभावना है. इससे लोगों को गर्मी राहत मिलेगी. आकाश में बादल छाये रहेंगे. बीएयू मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 से 30 मई के बीच 30 मिमी तक वर्षा होने की संभावना है. आइए बिहार राज्य से जुड़ी प्रमुख खबरों पर एक नजर डालते हैं
प्राथमिक शिक्षकों के करीब 90 हजार पदों के लिए जारी छठे चरण की नियोजन प्रक्रिया में 18 महीने का डीएलएड करने वाले सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा, जिन्होंने जुलाई, 2019 में सीटीइटी पास किया है.
Also Read: जुलाई में सीटीइटी पास डीएलएड वालों को ही आवेदन का मौका
राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3036 हो गयी है. बुधवार को 68 नये मामले सामने आये. इनमें सबसे अधिक अररिया के 15 संक्रमित हैं. इसके अलावा मधेपुरा में नौ, सीतामढ़ी में छह, अरवल में पांच, दरभंगा, कैमूर व सारण में चार-चार, पूर्णिया, औरंगाबाद व सहरसा में तीन-तीन, सुपौल, मुजफ्फरपुर व बेगूसराय दो-दो और किशनगंज,पटना, सीवान, नवादा, बेगूसराय व वैशाली से एक-एक नये पॉजिटिव मिले हैं.
Also Read: बिहार में कोरोना मरीज तीन हजार के पार
गुरुवार से अगले 72 घंटे के बीच तेज हवा के साथ मूसलधार वर्षा की संभावना है. इससे लोगों को गर्मी राहत मिलेगी. आकाश में बादल छाये रहेंगे. बीएयू मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 से 30 मई के बीच 30 मिमी तक वर्षा होने की संभावना है.
Also Read: आज से परसों तक मूसलधार बारिश की संभावना
गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र में हुए तिहरे हत्याकांड की जांच के लिए राज्य सरकार ने विशेष जांच टीम (एसआइटी) कर दी है. सारण रेंज के डीआइजी को इसकी कमान सौंपी गयी है. पुलिस इस मामले में जदयू के विधायक अमरेंद्र पांडेय की संलिप्तता की जांच कर रही है.
Also Read: गोपालगंज हत्याकांड में एसआइटी गठित, एडीजी बोले, विधायक के संलिप्तता की हो रही जांच
प्रखंड कोरेंटिन सेंटर पर 14 दिन की अवधि पूरा कर होम कोरेंटिन में जाने वाले लोगों के घर पर पोस्टर चस्पा किया जायेगा. पोस्टर में होम कोरेंटिन के नियमों और कितने दिन तक रहना है, इसकी पूरी जानकारी रहेगी. यह निर्देश जिलाधिकारी कुमार रवि ने बुधवार को हिंदी भवन में कोषांग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में दिया.
Also Read: कोरेंटिन सेंटर से 14 दिनों की अवधि पूरा करने वालों के घर पर होगा पोस्टर चस्पा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










