बिहार MLC चुनाव: आज महागठबंधन उम्मीदवारों की होगी घोषणा, लालू यादव व तेजस्वी दिल्ली में ले सकते हैं बड़ा फैसला

बिहार विधान परिषद की पांच सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर आज यानी शुक्रवार का दिन बेहद अहम रहेगा. महागठबंधन अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगा. तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंच गए हैं जहां वो लालू यादव के साथ मिलकर बड़ा फैसला ले सकते हैं.
Bihar MLC Chunav 2023: बिहार विधान परिषद (Bihar vidhan parishad ) की पांच सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर शुक्रवार को महागठबंधन उम्मीदवारों की घोषणा होगी. इसे लेकर जदयू प्रदेश मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में दोपहर बाद महागठबंधन नेताओं का साझा संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया है. इसमें महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेता मौजूद रहेंगे. इस चुनाव के लिए 13 मार्च को नामांकन की अंतिम तिथि है. 14 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 16 मार्च नाम वापसी की अंतिम तिथि है.
गौरतलब है कि चार विधान पार्षदों का कार्यकाल 8 मई 2023 को पूरा हो जायेगा. इसमें सारण स्नातक क्षेत्र से वीरेंद्र नारायण यादव, गया स्नातक क्षेत्र से अवधेश नारायण सिंह, गया शिक्षक क्षेत्र से संजीव श्याम सिंह और कोसी शिक्षक क्षेत्र से संजीव कुमार सिंह के नाम शामिल हैं, जबकि एक सीट पर उपचुनाव होना है. विधान पार्षद केदार नाथ पांडेय के निधन के बाद से सारण शिक्षक निर्वाचन सीट खाली पड़ी है.
उपमुख्यमंत्री एवं राजद नेता तेजस्वी यादव गुरुवार को दिल्ली पहुंच गये हैं. वे वहां अपने पिता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात करेंगे. तेजस्वी यादव की यह मुलाकात अहम मानी जा रही है. यह देखते हुए कि विधान पार्षद की पांच सीटों को लेकर निर्वाचन होना है. इसमें उम्मीदवारों का चयन किया जाना है.
Also Read: Bihar Breaking News Live: आज बांका आएंगे सूबे के राज्यपाल, बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
सियासी जानकारों के मुताबिक एमएलसी के इन चुनाव में पार्टी से परे महागठबंधन उम्मीदवार उतारे जा सकते हैं. लिहाजा इसमें महागठबंधन के घटक दलों के आला कमानों को निर्णय लेना है. चूंकि राजद सबसे बड़ी पार्टी है. लिहाजा राजद सुप्रीमो का निर्णय अहम होगा. प्रत्याशियों के नाम पर मुहर एक-दो दिन में लगनी है.
सियासी जानकारों के मुताबिक राजद की तरफ से अंतत: निर्णय राजद सुप्रीमो को ही लेना है. लिहाजा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बीच अहम संवाद होगा. फिलहाल राजद सूत्रों के मुताबिक महागठबंधन प्रत्याशी कौन होंगे? इस संदर्भ में अभी औपचारिक निर्णय नहीं हुआ है.
Published By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




