बिहार बोर्ड के छात्रों को मिलेगी फ्री कोचिंग, आज से नामांकन शुरू, जानें क्या चाहिए योग्यता

Updated:
विज्ञापन

Bihar Board: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2023 के मेधावी स्टूडेंट्स के लिए नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गयी है. इसके लिए समिति ने ऑनलाइन आवेदन लेना शुरू कर दिया हैं.

विज्ञापन

Bihar Board: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2023 के मेधावी स्टूडेंट्स के लिए नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गयी है. इसके लिए समिति ने ऑनलाइन आवेदन लेना शुरू कर दिया है. इंजीनियरिंग तथा मेडिकल प्रवेश परीक्षा की नि:शुल्क तैयारी के लिए मैट्रिक सफल स्टूडेंट्स 10 से 16 जून तक आवेदन कर सकते हैं. छात्र आवेदन http://secondary.biharboardonline.com/ या http://biharboardonline.bihar.gov.in/ पर जाकर कर सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

मेधा के आधार पर 200 छात्रों का होगा चयन

मेधा के आधार पर कुल 200 स्टूडेंट्स को सेलेक्ट किया जायेगा. इसमें 50 मेडिकल व 50 छात्राएं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारियों के लिए सलेक्ट की जायेंगी. इसी तरह 50 छात्र मेडिकल व 50 छात्र इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए सलेक्ट किये जायेंगे. चयनित स्टूडेंट्स की सूची 24 जून को जारी कर दी जायेगी. समिति ने कहा है कि मेधा सूची में आने वाले स्टूडेंट्स जिन्होंने न्यूनतम 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं, वे इस योजना के अंतर्गत अपनी रुचि के अनुसार इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए नि:शुल्क कोचिंग में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Also Read: पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में नामांकन शुरू, कला संकाय का कट ऑफ 80 प्रतिशत के पार, जानें दाखिले की पूरी प्रक्रिया
छात्रों के लिए होगी मुफ्त आवासन की व्यवस्था

समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि नि:शुल्क कोचिंग, आवासन एवं अन्य व्यवस्था समिति द्वारा किया जाने का प्रस्ताव है. छात्रों के लिए पटना कॉलेजिएट स्कूल पटना एवं छात्राओं के लिए बांकीपुर गर्ल्स हाइ स्कूल पटना का चयन किया गया है. इसके लिए चयनित स्टूडेंट्स का इंटर साइंस में इन्हीं विद्यालयों में एडमिशन कराया जायेगा. स्टूडेंट्स को हॉस्टल के साथ बेड, कुर्सी-टेबल, बुकशेल्फ, ताला- चाभी, आलमारी इत्यादि की व्यवस्था नि:शुल्क करायी जायेगी. स्टूडेंट्स को सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन, संध्याकालीन अल्पाहार तथा रात्रि में भोजन की व्यवस्था भी की जायेगी. चयनित छात्रों को पठन-पाठन सामग्री, कोर्स मैटेरियल भी नि:शुल्क उपलब्ध कराये जायेंगे. आनंद किशोर ने कहा कि मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2023 के अंकों के आधार पर चयन किया जायेगा. बता दें कि नि:शुल्क कोचिंग जुलाई के तृतीय सप्ताह में शुरू हो जायेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन