आज का बाजार भाव : खाद्य सामग्रियों के दामों में स्थिरता, सब्जियों के भाव गिरे
Author Panchdev Kumar
Updated:
विज्ञापन
मंडी.
sasaram news: बाजार के वर्तमान आंकड़ों के अनुसार आज अधिकांश खाद्य सामग्रियों के दामों में स्थिरता बनी हुई है.
विज्ञापन
Sasaram news : (सासाराम). ओम प्रकाश गोंड की विशेष रिपोर्ट. बाजार के वर्तमान आंकड़ों के अनुसार आज अधिकांश खाद्य सामग्रियों के दामों में स्थिरता बनी हुई है. हालांकि आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए चावल के दामों में आंशिक वृद्धि दर्ज की जा रही है. गर्मी के मौसम में आए आंशिक बदलाव के कारण इस समय सब्जी मंडी में हरी सब्जियों के भाव में काफी गिरावट देखी जा रही है. मंडी के व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में बाजार की मांग और आपूर्ति की स्थिति के अनुसार कीमतों में बदलाव संभव है.
आपके शहर में
विज्ञापन
फल मंडी के वर्तमान भाव
दशहरी आम: 100 रुपये में दो किलोग्राम.
- सामान्य आम: 40 रुपये प्रति किलोग्राम.
- सेब: 200 रुपये प्रति किलोग्राम.
- केला: 50 रुपये प्रति दर्जन.
- लीची: 160 रुपये प्रति किलोग्राम.
- संतरा: 150 रुपये प्रति किलोग्राम.
अनाज एवं दलहन मंडी के वर्तमान भाव
कतरनी चावल (उच्चतम श्रेणी): 4700 रुपये प्रति क्विंटल.
- कतरनी चावल (सामान्य श्रेणी): 4100 रुपये प्रति क्विंटल.
- श्रीराम चावल: 5600 रुपये प्रति क्विंटल.
- मंसूरी चावल: 3250 रुपये प्रति क्विंटल.
- अरहर दाल: 110 से 115 रुपये प्रति किलोग्राम.
- मूंग दाल: 100 से 105 रुपये प्रति किलोग्राम.
- मसूर दाल: 70 रुपये प्रति किलोग्राम.
- चना दाल: 68 से 70 रुपये प्रति किलोग्राम.
- मोट दाल: 75 रुपये प्रति किलोग्राम.
खाद्य तेल, आलू और प्याज के दाम
- सरसों तेल: 160 से 200 रुपये प्रति किलोग्राम.
- रिफाइंड तेल: 145 से 210 रुपये प्रति किलोग्राम.
- देवा आलू एवं सामान्य आलू: 650 से 700 रुपये प्रति क्विंटल.
- नासिक प्याज: 600 रुपये प्रति क्विंटल.
- बांग्ला प्याज: 900 रुपये प्रति क्विंटल.
- लहसुन: 5000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल.
सब्जी मंडी के वर्तमान भाव
- भिंडी: 10 रुपये प्रति किलोग्राम.
- नेनुआ: 10 रुपये प्रति किलोग्राम.
- लौकी: 20 रुपये प्रति किलोग्राम.
- करेली: 30 रुपये प्रति किलोग्राम.
- बैगन: 40 रुपये प्रति किलोग्राम.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन