Makhdumpur Vidhan Sabha: मखदूमपुर में राजद का दबदबा, तीन बार जीती सीट, जातीय समीकरणों में फंसी एनडीए की रणनीति

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 14 Jul 2025 3:33 PM

विज्ञापन

Makhdumpur Vidhan Sabha: बिहार के जहानाबाद जिले में स्थित मखदूमपुर बराबर गुफाओं के लिए प्रसिद्ध है. यह विधानसभा क्षेत्र अपने में कई धरोहर को समेटे हुए है. उच्च साक्षरता दर, सामाजिक विविधता और राजनीतिक बदलावों के बीच यह क्षेत्र अलग पहचान रखता है.

विज्ञापन

Makhdumpur Vidhan Sabha: मखदूमपुर विधानसभा क्षेत्र बिहार के जहानाबाद जिले के जमुना और दर्दहा नदियों के किनारे बसा हुआ है. यह इलाका बिहार की राजधानी पटना से लगभग 60 किलोमीटर और गया से 30 किलोमीटर दूर है. इस क्षेत्र में एक भी कॉलेज नहीं है फिर भी यहां की साक्षरता दर 69.08% है, जो राज्य की औसत दर से कहीं अधिक है.

हिंदू बहुल क्षेत्र है मखदूमपुर

नाम से मुस्लिम बहुल प्रतीत होने वाला मखदूमपुर वास्तव में 93.18% हिंदू आबादी वाला क्षेत्र है. इस इलाके में अनुसूचित जातियों की जनसंख्या 22.1% और मुस्लिम समुदाय की मात्र 6.57% है. 1951 से अब तक यहां 17 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं. इसमें से कांग्रेस ने 7 बार जीत हासिल की. कांग्रेस को इस सीट पर आखिरी जीत 1990 में मिली थी.

1995 के बाद से इस सीट पर जनता दल से निकली पार्टियों का दबदबा रहा है. राजद ने यहां से चार बार जीत दर्ज की, जबकि जदयू और लोजपा के उम्मीदवार को एक-एक बार जीत मिली.

समीकरण

2020 में मखदूमपुर में कुल 242754 मतदाता थे, जिनमें से केवल 56.76% ने मतदान किया. 2024 में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 247962 हो गई. इनमें 90.81% ग्रामीण और 9.19% शहरी मतदाता हैं. अनुसूचित जाति मतदाता लगभग 22.89% और मुस्लिम मतदाता 6.7% हैं.

2020 के लोकसभा चुनाव में राजद को जहानाबाद सीट पर 152591 वोटों की भारी बढ़त मिली थी. मखदूमपुर समेत सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में राजद को बढ़त मिली.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन