Aurangabad : औरंगाबाद में आज पारा 42 डिग्री रहने की संभावना, लू का अलर्ट
प्रतिकात्मक फोटो
जिले की आर्द्रता 27% से 29% के बीच रहने से लोगों को उमस भी महसूस हो सकता है
Aurangabad : औरंगाबाद जिले में आज भीषण गर्मी का असर दिखेगा. दिन में लू चलने की संभावना है. जिले का तापमान अधिकतम 42° सेंटी ग्रेट तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28° सेंटीग्रेट रहने का अनुमान है. जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा. हवा 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. जिले की आर्द्रता 27% से 29% के बीच रहने से लोगों को उमस भी महसूस हो सकता है. मौसम वैज्ञानिक डॉ अनूप चौबे ने बताया कि दिन में तेज धूप रहेगी. बाहर निकलने वाले लोगों को लू से बचने की आवश्यकता है. उमस का स्तर अधिक रहेगा. बाहर निकलने के समय पूरे शरीर को ढंकने के लिए तौलिया या अन्य सूती वस्त्रों का इस्तेमाल करें.
आपके शहर में
मुख्य बिंदु:
अधिकतम तापमान: 42 °सेंटीग्रेट
न्यूनतम तापमान: 28 °सेंटीग्रेट
मौसम: दोपहर में लू चलेगी
हवा: 15 किमी/घंटा
आर्द्रता: 27% से 29%
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए