बिहार विधानसभा चुनाव 2020: भाजपा ने जारी की सीटों की सूची, भागलपुर जिला में इन चार सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी ठोकेंगे ताल…
एनडीए गठबंधन ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में सीटों को लेकर सारे संशय खत्म कर दिए हैं. भाजपा और जदयू ने आज संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर सीटों की स्थित भी स्पष्ट कर दी है. आगामी चुनाव में जदयू के पास 122 तो भाजपा के हिस्से में 121 सीटें आई हैं. प्रेस कांफ्रेंस कर सीट बंटवारे के गणित को सार्वजनिक करने के बाद भाजपा ने उन सीटों की सूची भी जारी कर दी है जो गठबंधन में बीजेपी के खाते में आई है. हालांकि भाजपा ने अभी उम्मीदवारों के नामों को लेकर अपना पत्ता नहीं खोला है.
भागलपुर: एनडीए गठबंधन ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में सीटों को लेकर सारे संशय खत्म कर दिए हैं. भाजपा और जदयू ने आज संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर सीटों की स्थित भी स्पष्ट कर दी है. आगामी चुनाव में जदयू के पास 122 तो भाजपा के हिस्से में 121 सीटें आई हैं. प्रेस कांफ्रेंस कर सीट बंटवारे के गणित को सार्वजनिक करने के बाद भाजपा ने उन सीटों की सूची भी जारी कर दी है जो गठबंधन में बीजेपी के खाते में आई है. हालांकि भाजपा ने अभी उम्मीदवारों के नामों को लेकर अपना पत्ता नहीं खोला है.
आपके शहर में
एनडीए गठबंधन में हुए सीट बंटवारे के अनुसार, भागलपुर जिले की चार विधानसभा सीटें भाजपा के खाते में आई है, जिनपर बीजेपी अपना उम्मीदवार उतारेगी. भागलपुर जिलान्तर्गत 7 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र है. जिनमें बांकि तीन गठबंधन के अन्य दल के खाते में गई हैं. जिन चार सीटों पर भाजपा अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी वो ये सीटे हैं-
1) भागलपुर
2) बिहपुर
3) कहलगांव
4) पीरपैंती
गौरतलब है कि भागलपुर जिले में इस बार दो चरणों में मतदान किया जाएगा. कहलगांव सीट पर पहले चरण में यानि 28 अक्टूबर को मतदान होगा. जबकि नाथनगर, पीरपैंती, गोपालपुर, बिहपुर, भागलपुर और सुल्तानगंज सीट पर दूसरे चरण यानि 03 सितंबर को मतदान कराया जाएगा. पहले चरण के लिए नामांकन दाखिला की अंतिम तिथि 08 सितंबर है.
Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए