Bihar Flood: भागलपुर में NH-80 पर चढ़ा बाढ़ का पानी, वार्निंग के बाद भी चल रहे भारी वाहन, बढ़ा खतरा

Updated:
विज्ञापन

Bihar Flood News: भागलपुर में बाढ़ का पानी हाइवे के आर-पार होने लगा है. वहीं मनाही के बाद भी भारी वाहन धडल्ले से चल रहे हैं जिससे सड़क पर बड़ा हादसा होने की संभावना है.

विज्ञापन

Bhagalpur Flood Update: गंगा नदी में आये उफान की वजह से एनएच 80 सड़क पर पानी आ गया है. खानकित्ता-घोषपुर के बीच हाइवे पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है. वार्निंग के बाद भी भारी वाहनों का चलना जारी है. लोग जान पर खेलकर आना-जाना कर रहे हैं. एक तरफ जहां बाढ़ के पानी में डूबने से लगातार मौत के मामले सामने आने लगे हैं वहीं अभी भी लोग सावधानी बरतने की जगह लापरवाही करते दिख रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
खानकित्ता-घोषपुर के बीच हाइवे पर पानी

खानकित्ता-घोषपुर के बीच हाइवे पर पानी सड़क के आर-पार बहने लगा है. सड़क किनारे पानी में करंट काफी तेज है. किसी भी वक्त पानी का बहाव तेज हो सकता है. वहीं अन्य तीन जगहों पर भी बाढ़ का पानी हाइवे पर कभी भी आ सकता है. उन जगहों पर भी हाइवे के लेवल में पानी आ गया है.

undefined
पुरानी पुलिया की रेलिंग में दरार

बाढ़ के पानी के दबाव से खानकित्ता-घोषपुर के बीच ही पुरानी पुलिया की रेलिंग में दरार आ गया है. इस पुलिया से पांच-10 मीटर दूर दूसरे नवनिर्मित पुलिया पर बाढ़ की पानी के अत्यधिक दबाव से खतरा मंडराने लगा है. पुलिया पर कई गड्ढे बने हैं और छड़ निकल गया है.

undefined
जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे बच्चे

सबौर में ही बाबूपुर व नयाटोला जाने वाली रोड पर भी बाढ़ का पानी चढ़ गया है. बाढ़ का पानी एनएच 80 पर चढ़ने के बाद इस पर भारी वाहनों का परिचालन धड़ल्ले से हो रहा है. 12 चक्के की ओवर लोड ट्रक, हाइवा, ट्रैक्टर आदि वाहनों का गुजरना जारी है. बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल भेजे जा रहे हैं.

undefined
सड़क के धंसने की संभावना

जिन जगहों पर बाढ़ का पानी चढ़ा है वहां सबसे ज्यादा सड़क के धंसने की संभावना है. यह वही जगह है, जहां बाढ़ में हाइवे बहता है. पिछले साल भी हाइवे बह गया था और इससे पहले साल 2016 के बाढ़ में भी सड़क क्षतिग्रस्त हो गयी थी.

undefined
गंगा जलस्तर में वृद्धि

गंगा जलस्तर में वृद्धि के साथ शुक्रवार को यह डेंजर लेवल से 25 सेंटीमीटर ऊपर रहा. केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को जलस्तर स्थिर रहेगा मगर, खतरा अभी टला नहीं है.

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन