12 साल की महादलित लड़की से यूपी के दो बच्चों के पिता से हो रही थी शादी, पुलिस ने रुकवायी, दूल्हा गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गोराडीह थाना क्षेत्र के मुक्तापुर में शनिवार की रात एक 12 वर्षीय महादलित लड़की की शादी यूपी के दो बच्चों के पिता से शादी करायी जा रही थी. समय रहते इसकी सूचना मिल जाने से सीओ व पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शादी रुकवायी और दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किया गया दूल्हा शिलेंद्र कुमार यादव यूपी के हाथरस का रहने वाला है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि लड़की का परिवार बेहद गरीब है. इसी का फायदा उठाकर यूपी का यह व्यक्ति उसे शादी कर यहां से ले जाने आया था. चर्चा इस बात की भी है कि उसने लड़की के घर वालों को पैसे का लालच दिया था. शादी गांव के शिव मंदिर में हो रही थी. पुलिस ने थाना में दूल्हा और शादी कराने में शामिल अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि लड़की की खरीद फरोख्त की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही है. आरोपित दूल्हे को जेल भेज दिया गया है. पीड़ित लड़की का मेडिकल टेस्ट और कोर्ट में बयान दर्ज कराया जायेगा.

Also Read: बिहार के युवक को यूपी के नेता के फेसबुक पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट करना पड़ा महंगा, किया गया गिरफ्तार

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन