बेगूसराय में बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट के दौरान टाइल्स दुकानदार को मारी गोली, मचा हड़कंप
Bihar Crime News: बेगूसराय में बाइक सवार चार अपराधियों ने टाइल्स दुकानदार को लूटपाट के दौरान गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये.
Bihar Crime News: बेगूसराय में चार बाइक सवार अपराधियों ने लूटपाट के दौरान टाइल्स दुकानदार को गोली मार कर घायल कर दिया. अचानक हुई फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से भाग गये. वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज कराने के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया है. जहां घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है.
आपके शहर में
घटना नगर थाना क्षेत्र के कपस्या चौक स्थित एनएच-31 के पास की है. पीड़ित दुकानदार की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र के तेतरी गांव के गोविंद सिंह के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक गोविंद सिंह राम सुमिरन सिंह टाइल्स दुकान पर खड़े थे. इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराधी टाइल्स दुकान पर पहुंचे और लूटपाट शुरू कर दी. लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने गोविंद सिंह को गोली मार दी.
Also Read: मुजफ्फरपुर में अग्निवीर बनने के लिए आज चार हजार युवा बहायेंगे पसीना, ट्रेड्समैन श्रेणी में 500 युवा पास
इधर, मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की. पुलिस ने बताया कि लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने गोलीबारी की है. गोविंद सिंह नामक एक व्यक्ति को दो गोली पेट में लगी है. फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. दुकान में लगे सीसीटीवी फूटेज की भी जांच की जा रही है. घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए