ePaper

Boycott Nothing: आखिर क्यों साउथ इंडियंस नथिंग फोन को बैन करने की कर रहे हैं मांग? जानें

Updated at : 15 Jul 2022 12:58 PM (IST)
विज्ञापन
Boycott Nothing: आखिर क्यों साउथ इंडियंस नथिंग फोन को बैन करने की कर रहे हैं मांग? जानें

Nothing ने अपने पहले स्मार्टफोन Phone 1 को हाल ही में भारत में लॉन्च किया है.आखिर ऐसा क्या हुआ कि साउथ इंडिया में इसका इतना विरोध किया जाने लगा? इसके बारे में आज हम आपको सभी बातें डीटेल से बताने वाले हैं.

विज्ञापन

#BOYCOTTNOTHING Trending on Twitter: Nothing ने हाल ही में भारतीय मार्केट में अपने नये स्मार्टफोन के साथ कदम रखा है. लॉन्च हुई कुछ ही समय हुए ही थे कि विवादों के घेरे में घिरने लगा. आपको बता दें साउथ इंडिया में Nothing Phone 1 को बॉयकॉट करने के लिए मुहिम चलाये जा रहे हैं. आखिरा ऐसा क्या हुआ कि इसने भारत में कदम रखते साथ ही इतना बवाल खड़ा कर दिया?

आखिर क्यों घिरा Nothing विवादों के घेरे में

Nothing Phone 1 के रिलीज होने से पहले साउथ इंडिया के एक टेक रिव्यु करने वाले YouTuber ने स्मार्टफोन ब्रांड से रिव्यु करने के लिए एक यूनिट की मांग की थी. लेकिन, इसके बावजूद Nothing ने कम्युनिकेशन टीम ने उस Youtuber को रिव्यु यूनिट मुहैय्या नहीं करवाया. इसपर साउथ इंडिया की उस रिव्यूअर ने Nothing पर आरोप लगते हुए कहा कि Nothing के कम्युनिकेशन टीम ने उनसे कहा कि Nothing Phone 1 साउथ इंडियन लोगों के लिए बनायी गयी है. इस बात को बताने के लिए टेक रिव्युअर ने एक वीडियो जारी किया, इसके बाद ही साउथ इंडिया में इस स्मार्टफोन का विरोध शुरू हो गया.

Also Read: Nothing Phone 1 Price: मार्केट में धूम मचाने आया नया स्‍मार्टफोन, इन खूबियों से है लैस
टेक रिव्युअर ने लगाए यह आरोप

टेक रिव्युअर ने स्मार्टफोन कंपनियों पर आरोप लगते हुए कहा कि यह कंपनियां साउथ इंडिया के टेक रिव्युअर को बिलकुल की महत्व नहीं देते हैं. उनकायह भी कहना है कि तमिल, तेलुगु, कन्नड और मलयालम भाषा का इस्तेमाल करने वाले टेक रिव्युअर्स को यूनिट्स मुहैया नहीं कराती है. आपको बता दें इससे पहले Asus, Samsung और OnePlus जैसे ब्रैंड्स पर भी ऐसे आरोप लगाए जा चुके हैं.

Twitter पर ट्रेंड कर रहा BOYCOTT NOTHING

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter पर #BOYCOTTNOTHING काफी तेजी से ट्रेंड करने लगा है. इन ट्विटर यूजर्स का कहना है कि साउथ इंडियन लोगों को इस स्मार्टफोन को नहीं खरीदना चाहिए.

Also Read: Nothing Phone 1 स्नैपड्रगन 778G+ प्रॉसेसर और 12GB रैम के साथ भारत में लॉन्च, जानें पूरी डीटेल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola