Android Alert : फोन से प्राइवेट डिटेल्स चुरानेवाले इस डेडली वायरस से बच कर रहना जरूरी
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 21 Jun 2023 7:23 PM
DAAM एंड्रॉयड वायरस डिवाइस को प्रभावित तो कर ही रहा है, यूजर्स के कॉन्टैक्ट्स, कॉल रिकॉर्ड्स, कैमरा और हिस्ट्री जैसे निजी डेटा को भी चुरा रहा है.
DAAM Virus Android Alert : जैसे-जैसे मोबाइल फोन की तकनीक उन्नत हो रही है और नये-नये हैंडसेट्स ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच रहे हैं, उसी तरह नये-नये वायरस अटैक सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में एक नया नाम जुड़ गया है- DAAM एंड्रॉयड वायरस. यह वायरस डिवाइस को प्रभावित तो कर ही रहा है, यूजर्स के कॉन्टैक्ट्स, कॉल रिकॉर्ड्स, कैमरा और हिस्ट्री जैसे निजी डेटा को भी चुरा रहा है. नैशनल साइबर सिक्योरिटी एजेंसी ने एडवाइजरी जारी कर इसे लेकर अलर्ट जारी किया है.
एंटी वायरस प्रोग्राम को भी बायपास करने में सक्षम
इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यह वायरस इतना ज्यादा खतरनाक है कि यह फोन में एंटी वायरस प्रोग्राम को भी बायपास कर जाता है. DAAM वायरस टारगेट डिवाइस में रैंसमवेयर का हमला कर कर रहा है. CERT-In ने बताया है कि यह एंड्रॉयड वायरस थर्ड पार्टी साइट और अननोन सोर्स के जरिये डाउनलोड किये जानेवाले ऐप्लिकेशन के जरिये फैल रहा है. यह खतरनाक वायरस डिवाइस में एंटर करते ही सिक्योरिटी चेक को बायपास कर यूजर के डेटा, हिस्ट्री, बुकमार्क और कॉल लॉग पढ़ने लगता है.
DAAM वायरस कितना खतरनाक है?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) का काम लोगों को साइबर अटैक, फिशिंग और हैकिंग जैसे ऑनलाइन अटैक को लेकर अलर्ट करना है. सरकारी एजेंसी की ओर से जारी एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि DAAM वायरस आपके कॉन्टैक्ट, कैमरा, कॉल रिकॉर्डिंग, डिवाइस पासवर्ड को मोडिफाई, स्क्रीनशॉट कैप्चर, एसएमएस की जासूसी, फाइल्स डाउनलोड-अपलोड करने और डेटा को कमांड एंड कंट्रोल सर्वर को सेंड करता है. अलर्ट के अनुसार, ‘बिटली’ और ‘टाइनीयूआरल’ हाइपरलिंक जैसे ‘http://bit.ly/’ और ‘tinyurl.com/’ जैसे यूआरएल से सावधान रहें. यूजर्स को सलाह है कि वे जो भी वेबसाइट विजिट करें, उसका पूरा डोमेन अच्छी तरह से चेक कर लें. कोई भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










