ePaper

Hyundai की गाड़ियों पर 1 लाख रुपये तक की छूट, अक्टूबर का महीना बायर्स के लिए होगा खास

Updated at : 21 Oct 2022 11:33 AM (IST)
विज्ञापन
Hyundai की गाड़ियों पर 1 लाख रुपये तक की छूट, अक्टूबर का महीना बायर्स के लिए होगा खास

Hyundai इस महीने अपने चुनिंदा गाड़ियों की रेंज में 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है. डिस्काउंट दी जाने वाली गाड़ियों की लिस्ट में Grand i10 Nios, Kona Electric, i20 और Aura जैसी गाड़ियां शामिल है.

विज्ञापन

Hyundai October Offers: हुंडई इस महीने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी चुनिंदा गाड़ियों की रेंज पर 1 लाख रुपये तक की छूट दे रही है. इस महीने अगर आप Hyundai की कोई कार लेना चाहते हैं तो कंपनी के तरफ से दिए जा रहे इन ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं. इस महीने कंपनी फ्यूल से लेकर इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर छूट देने वाली है. छूट मिलने वाली गाड़ियों की सूची में Hyundai i10 Nios, i20, Aura और Kona Electric जैसी गाड़ियां शामिल है. वहीं कंपनी की तरफ से Verna, Venue, Creta, Alcazar और Tucson जैसी गाड़ियों पर किसी भी तरह का डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है.

Hyundai i20 

इस महीने अगर आप Hyundai i20 खरीदने की सोच रहे हैं तो बता दें कंपनी अपने इस कार में 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है. इनमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है. जानकारी के लिए बता दें ये डिस्काउंट ऑफर्स केवल Magna और Sportz वेरिएंट पर ही दिए जा रहे हैं. भारत में इस कार का मुकाबला Maruti Suzuki Baleno और Tata Altroz जैसी गाड़ियों से होता है.

Hyundai Aura 

Hyundai की Aura पर इस महीने 33,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है. इस कार में आपको 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट (CNG), 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस (1.2-litre और CNG) और 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है. भारत में यह सेडान Maruti Suzuki Dzire और Honda Amaze जैसी गाड़ियों से मुकाबला करती है.

Hyundai Grand i10 Nios 

Hyundai की Grand i10 Nios पर इस महीने 48,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है. इनमें 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट (1.0 लीटर वर्जन), 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है. इस कार के CNGऔर 1.2 लीटर वेरिएंट की अगर बात करें तो इसमें आपको 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है.

Hyundai Kona Electric 

Hyundai अपनी इस इलेक्ट्रिक कार में सबसे ज्यादा 1 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है. भारत में इस कार का मुकाबला MG ZS EV और BYD Atto 3 जैसी गाड़ियों से होता है.

विज्ञापन
Vyshnav Chandran

लेखक के बारे में

By Vyshnav Chandran

Vyshnav Chandran is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola