Unihertz Jelly Star: ये है दुनिया का सबसे छोटा स्मार्टफोन, कीमत और फीचर्स जानकर हैरान रह जाएंगे
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 27 Jun 2023 6:59 PM
world's smallest smartphone - यह दुनिया के सबसे छोटे स्मार्टफोन्स में से एक है, जिसका साइज एटीएम कार्ड जितना है. इस फोन की डिजाईन ट्रांसपेरेंट है, जो Nothing Phone 1 से इंस्पायर्ड लगता है. आइए जानें इस अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन की कीमत और खूबियों की डीटेल-
World’s Smallest Phone Unihertz Jelly Star Price and Features : आज के समय में जब लोग बड़ी से बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्टफोन तलाशते हैं और छह इंच स्क्रीन साइज से छोटे फोन पर मजा नहीं आता, ऐसे में अनोखे डिजाइन और आकार वाले मोबाइल फोन बनाने के लिए मशहूर यूनीहर्ट्ज कंपनी ने एक नया कारनामा कर दिखाया है. यूनीहर्ट्ज ब्रांड ने एंड्रॉयड 13 पर चलनेवाला जेली स्टार (Unihertz Jelly Star) नाम का एक ऐसा स्मार्टफोन पेश किया है, जो केवल 3 इंच का है. यह दुनिया के सबसे छोटे स्मार्टफोन्स में से एक है, जिसका साइज एटीएम कार्ड जितना है. इस फोन की डिजाईन ट्रांसपेरेंट है, जो Nothing Phone 1 से इंस्पायर्ड लगता है. आइए जानें इस अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन की कीमत और खूबियों की डीटेल-
-
यूनीहर्ट्ज जेली स्टार स्मार्टफोन की लंबाई 95.1 एमएम, चौड़ाई 49.6 एमएम और मोटाई 18.7 एमएम है. वहीं फोन का वजन केवल 116 ग्राम है
-
यूनीहर्ट्ज जेली स्टार स्मार्टफोन में प्रॉसेसिंग के लिए मीडियाटेक हीलियो जी99 आॅक्टाकोर प्रॉसेसर दिया गया है. यह मोबाइल एंड्रॉयड 13 ओएस पर काम करता है
-
यह फोन साईज में छोटा होने के साथ बेहतरीन फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से लैस है. इसमें 480 x 854 पिक्सल रेजॉल्यूशन वाली 3 इंच की स्क्रीन दी गई
-
जेली स्टार स्मार्टफोन 8 जीबी रैम से लैस है, जो 256 जीबी की इंटर्नल स्टोरेज सपोर्ट करता है. इस फोन में माइक्रो-एसडी कार्ड भी लगाया जा सकता है
-
इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 48 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है. वहीं, फोन के फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर है
-
पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 2,000 एमएएच बैटरी दी गई है.
Also Read: Redmi A2 Series के स्मार्टफोन्स अब हुए और किफायती, कीमत जानकर कहेंगे- वाह!
-
3-inch LCD Display
-
MediaTek Helio G99
-
8GB RAM + 256GB Memory
-
48MP Rear + 8MP Selfie Camera
यूनीहर्ट्ज जेली स्टार स्मार्टफोन दुनिया के सबसे छोटे साईज वाले स्मार्टफोन्स में से एक है. फोन का यह मॉडल नथिंग फोन से इंस्पायर्ड है. इस फोन में ट्रांसपेरेंट बैक पैनल पर इस्तेमाल किया गया है, जिसमें बाहर से ही फोन के इंटर्नल पार्ट्स नजर आते हैं. इसमें एलईडी नोटिफिकेशन लाईट भी दी गई है. इस फोन को आसानी से मुठ्ठी में बंद किया जा सकता है. इसका साईज एटीएम कार्ड से छोटा है तथा माचिस की डिब्बी से थोड़ा बड़ा है.
छोटे साईज का यह स्मार्टफोन फिलहाल हाॅन्गकाॅन्ग में लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत भारतीय करेंसी अनुसार 17 हजार रुपये के आसपास है. यह फोन रेड और ब्लू कलर में मार्केट में आया है. कंपनी ने यह फोन अनवील तो कर दिया है, लेकिन इसकी सेल की शुरुआत आने वाले महीनों में होगी. भारत में यह फोन कब लॉन्च होगा, इसकी जानकारी आनी अभी बाकी है.
Also Read: Rs 6,999 में लॉन्च हुआ 6GB RAM वाला नया Nokia C12 Pro, जानें क्या है खास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










