Twitter Fleet Feature: ट्विटर पर ट्वीट ही नहीं, फ्लीट भी करें

Twitter Testing Fleet Feature: 24 घंटे में डिलीट हो जाएगा आपका Tweet, जानें क्या है Twitter का नया फीचर Fleet
Twitter Testing Fleet Feature: माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) पर इन दिनों एक नया फीचर फ्लीट (Fleet) की टेस्टिंग कर रहा है. इस नये फीचर के तहत आप जब ट्विटर पर कुछ पोस्ट करेंगे, तो ये एक अलग टाइमलाइन में दिखेगा. यह 24 घंटे में खुद ही गायब भी हो जाएगा. ठीक उसी तरह जैसे व्हाट्सऐप के स्टेटस (WhatsApp Status) और फेसबुक इंस्टाग्राम की स्टोरी (Facebook Instagram Stories) के साथ होता है.
फिलहाल इस फीचर को केवल ब्राजील में टेस्ट किया जा रहा है. कंपनी का कहना है कि ऐसे ट्वीट्स को उनके अपने आप डिलीट होने से जुड़े फीचर के चलते फ्लीट (Fleet) कहा जाएगा.ट्विटर ग्रुप प्रोडक्ट मैनेजर ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा है, ट्विटर (Twitter) उन चीजों के बारे में बात करने के लिए है जिनकी आप परवाह करते हैं.
इस ब्लॉग पोस्ट में में आगे लिखा है, आप में से कुछ लोग हमें ये कहते हैं कि आप इसलिए ट्वीट नहीं कर रहे हैं क्योंकि ट्वीट पब्लिक होते हैं और परमानेंट लगते हैं.ऐसे में ट्विटर अब यूजर्स को दूसरे तरीके से बातचीत का फीचर देने की तैयारी कर रहा है जिसमें प्रेशर कम और कंट्रोल ज्यादा होगा.
इसका मतलब यह हुआ कि जल्द ही ट्विटर (Twitter) पर यूजर्स ट्वीट (Tweet) के साथ यूजर्स फ्लीट (Fleet) भी कर पाएंगे. फ्लीट (Fleet) करने के लिए यूजर्स के लिए नया प्लस (Plus) बटन ऐड किया गया है, जहां पर क्लिक करके Fleet कर सकते हैं.
बताते चलें कि फ्लीट के तहत यूजर्स 280 टेक्स्ट कैरेक्टर ऐड कर सकते हैं या चाहें तो फोटोज (photos), जिफ (GIF) और वीडियोज (Videos) भी पोस्ट कर सकते हैं. जैसे ही आप ट्विटर पर फ्लीट करेंगे, वह फेसबुक स्टोरी की तरह ऊपर के एक नये टैब में आ जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










