कम बजट में ज्यादा माइलेज देने वाली Maruti की कारें, खरीदने से पहले जरूर देखें लिस्ट
Published by : Ankit Anand Updated At : 07 Feb 2026 2:05 PM
मारुती की कारें
अगर आप कम कीमत में ज्यादा माइलेज देने वाली कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो Maruti की ये पॉपुलर मॉडल्स आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकती हैं. आइए इस लिस्ट पर नजर डालते हैं और जानते हैं इन कारों की कीमत, फीचर्स और माइलेज की डिटेल्स.
ये गाड़ी कितना माइलेज देगी? बिलकुल यही सवाल सबसे पहले मन में उठता है जब कोई इंडिया में पहली बार कार खरीदने की सोचता है. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच ज्यादा माइलेज देने वाली कारें लोगों को ज्यादा पसंद आती हैं. ऐसे में Maruti Suzuki भारत में लंबे समय से लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. पनी कम कीमत में भरोसेमंद और शानदार माइलेज वाली कारें देती है. आइए आपको बताते हैं Maruti की ऐसी 5 कारों के बारे में जो बढ़िया ARAI माइलेज देने के साथ बजट में भी फिट बैठती हैं.
Maruti Suzuki Wagon R
Wagon R की शुरुआती कीमत करीब 4.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. यह कार लगभग 33.40 km/l तक का माइलेज देने का दावा करती है. इसका लंबा और सीधा डिजाइन ऐसा है कि गाड़ी में बैठना-उतरना काफी आसान हो जाता है. ऊपर से अंदर अच्छा खासा हेडरूम और बढ़िया विजिबिलिटी मिलती है. यही कारण है कि ये कार फैमिली और शहर में रोज चलाने वालों के लिए पहली पसंद बनी हुई है.
Maruti Suzuki Swift
Maruti Suzuki Swift की शुरुआती कीमत करीब 5,78,900 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. ये कार लगभग 30 km/l तक का माइलेज दे देती है. ये कार अपने स्पोर्टी लुक और आसान ड्राइविंग के लिए जानी जाती है. इसमें स्टाइल भी मिलता है और ड्राइविंग का मजा भी. ऊपर से बढ़िया माइलेज होने की वजह से जेब पर भी ज्यादा बोझ नहीं पड़ता.
Maruti Suzuki Alto K10
Alto K10 एक बढ़िया ऑप्शन है. इसकी शुरुआती कीमत करीब 3.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. ये लगभग 27 km/l तक का माइलेज देती है. छोटी साइज होने की वजह से इसे शहर में चलाना और पार्क करना काफी आसान रहता है. इतना ही नहीं, मेंटेनेंस का खर्च भी ज्यादा नहीं आता. पहली कार लेने वालों के लिए ये काफी सही चॉइस मानी जाती है.
Maruti Suzuki Celerio
Celerio की कीमत करीब 4.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. ये कार लगभग 26.68 km/l का बढ़िया माइलेज देती है. ये एक ऐसी हैचबैक है जिसे चलाना आसान है, अंदर बैठने की अच्छी-खासी जगह मिल जाती है और पेट्रोल का खर्च भी ज्यादा नहीं होता.
Maruti Suzuki Dzire
अगर आप ऐसी कार ढूंढ रहे हैं जो कंफर्टेबल भी हो और माइलेज भी जबरदस्त दे, तो नई Maruti Suzuki Dzire बढ़िया ऑप्शन बन सकती है. इसकी शुरुआती कीमत करीब 6.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. ये करीब 34 km/l तक का माइलेज दे देती है. इसमें सेडान वाला बढ़िया स्पेस, आरामदायक केबिन और बड़ा बूट स्पेस मिल जाता है.
यह भी पढ़ें: Toyota Fortuner के बजट में आती हैं ये 5 लग्जरी सेडान, देखें क्या-क्या हैं इनकी खूबियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










