Apple Event 2023: नये आईफोन, वॉच, ओएस... ऐपल वंडरलस्ट इवेंट में क्या-क्या होगा लॉन्च?

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 12 Sep 2023 10:04 PM

विज्ञापन

Apple Mega Event 2023 - ऐपल (Apple) आईफोन 15 सीरीज (iPhone 15 Series), आईओएस 17 (iOS 17), ऐपल वॉच (Apple Watch) और अन्य प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने के लिए 12 सितंबर को कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो स्थित ऐपल पार्क (Apple Park) में बड़ा कार्यक्रम वंडरलस्ट इवेंट (Apple Wanderlust Event) आयोजित कर रहा है.

विज्ञापन
undefined

Apple Wanderlust Event 2023 : ऐपल का मेगा इवेंट 12 सितंबर को होने जा रहा है. टेक कंपनी का साल का यह सबसे बड़ा इवेंट एक से बढ़कर एक सरप्राइजेज आनेवाले हैं. इवेंट का नाम Wonderlust रखा गया है और इसमें आईफोन समेत कई प्रोडक्ट्स लॉन्च किये जाएंगे.

undefined

ऐपल के इस बहुप्रतीक्षित इवेंट को लेकर लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं कि इसमें एक से बढ़ कर नये प्रोडक्ट्स की पेशकश की जा सकती है. वैसे तो इस इवेंट का मुख्य आकर्षण आईफोन 15 सीरीज होगा, लेकिन और भी कई चीजें हैं जिन पर से पर्दा उठ सकता है. आइए जानते हैं कि ऐपल के इस इवेंट में कौन से सरप्राइजेज मिल सकते हैं.

undefined

iPhone 15 दो वेरिएंट- वनिला आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस के साथ आ सकता है. इसके साथ ही, वनिला मॉडल में यूएसबी-C पोर्ट होने की चर्चा है. आईफोन 15 और 15 प्लस के कलर ऑप्शंस की बात करें तो यह ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और येलो में आ सकते हैं.

undefined

आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स ऐपल के प्रीमियम मॉडल हो सकते हैं. ये टाइटेनियम फ्रेम और ब्रश्ड फिनिश के साथ आ सकते हैं. इसे सिल्वर, ब्लैक और ब्लू कलर में पेश किया जा सकता है. ये फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकते हैं. खबर है कि iPhone 15 Pro की शुरुआती कीमत 1,099 डॉलर (लगभग 91,000 रुपये) होगी. वहीं, iPhone 15 Pro Max की अमेरिका में शुरुआती कीमत 1,299 डॉलर (लगभग 107,600 रुपये) है.

Also Read: Apple Wanderlust 2023: घर बैठे ऐसे देखें ऐपल का लाइव इवेंट, जानें कौन से गैजेट्स होंगे लॉन्च
undefined

Apple Watch Series 9 – ऐपल की यह वॉच S9 चिप के साथ आ सकती है. चर्चा है कि सीरीज 9 एक नयी चिप के साथ आ सकती है. रिपोर्ट्स की मानें, तो यह नयी A सीरीज चिप पर बेस्ड होगी, जो आने वाली वॉच की परफॉर्मेंस को ठीक कर सकती है. ऐपल वॉच सीरीज 9 दो साइज – 41mm और 45mm में आ सकती है.

undefined

Apple Watch Ultra 2 – लीक्ड रिपोर्ट्स की मानें, तो ऐपल वॉच अल्ट्रा 2 का डिजाइन अपने पिछली वॉच की ही तरह है, जो 49mm साइज के साथ आ सकती है. चर्चा है कि 2nd जनरेशन की वॉच अल्ट्रा में वॉच सीरीज 9 जैसी ही चिप हो सकती है.

undefined

iPhone 15 को USB टाइप C पोर्ट के साथ पेश किये जाने की चर्चा जोरों पर है. ऐसा ही AirPods प्रो के साथ भी हो सकता है. ये पिछले साल लॉन्च हुए AirPods Pro सेकेंड जेनरेशन की ही तरह होगा, लेकिन इनमें लाइटनिंग पोर्ट के बजाय USB-C पोर्ट दिया जा सकता है.

undefined

iOS 17 और WatchOS 9 – ऐपल इवेंट में आईफोन 15 के लिए iOS 17 को भी पेश किया जाएगा. इस लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट से पुराने आईफोन में भी खास फीचर्स जुड़ जाएंगे. वहीं, ऐपल अपने पुराने वॉच मॉडल के लिए वॉचOS अपडेट को भी पेश कर सकती है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola