iPhone या Android – बात करने के लिए कौन सा फोन इस्तेमाल करते हैं PM Modi ?

PM Modi Phone – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोबाइल फोन को लेकर चर्चा हो रही है कि उन्हें कौन से ब्रांड का फोन पसंद है. एक नॉलेज शेयरिंग साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री VVIPs के लिए खास तौर से डिजाइन सैटेलाइट या RAX फोन का इस्तेमाल बातचीत के लिए करते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अपने खादी (Khadi Brand) के पहनावे को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं. वह चाहे गणतंत्र दिवस हो या स्वतंत्रता दिवस की पोशाक या फिर किसी Foreign Trip का सूट. अब उनके मोबाइल फोन को लेकर भी चर्चा हो रही है कि आखिर उन्हें कौन से ब्रांड का फोन पसंद है.

एक नॉलेज शेयरिंग साइट (Knowledge sharing site) पर दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री VVIPs के लिए खास तौर से डिजाइन सैटेलाइट या RAX (प्रतिबंधित क्षेत्र एक्सचेंज) फोन का इस्तेमाल बातचीत के लिए करते हैं.

वेबसाइट के मुताबिक, अन्य सभी कम्युनिकेशन उनके प्रधान सचिव (Principal secretary) के जरिये होता है. इस फोन को नवरत्न पीएसयू (PSU) भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने विशेष रूप से बनाया है. यह एक एन्क्रिप्टेड मोबाइल फोन है. भारत के प्रधानमंत्री होने के नाते पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा का बखूबी ख्याल रखा जाता है. वह क्या पहनते हैं… से लेकर कहां रहते हैं, क्या खाते हैं. हालांकि लोग इसे जानने को लेकर उत्सुक रहते हैं.

स्मार्टफोन का शौक
आपने अक्सर देखा होगा कि पीएम हमेशा अलग-अलग फोन रखते हैं. उन्हें ज्यादातर iPhone के अलग-अलग मॉडल का इस्तेमाल करते हुए देखा जाता है. जैसा कि इन तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि कैसे उनके पास हमेशा एक नया फोन रहता है. हालांकि, ग्लोबल पर्सनालिटी होने के नाते उन्हें सुरक्षा कारणों से स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. Quora.com के मुताबिक, वह स्मार्टफोन का इस्तेमाल सेल्फी लेने के लिए ही करते हैं.

क्या ट्रेस हो सकता है फोन?
पीएम का फोन खास सॉफ्टवेयर से लैस होता है. अपने सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान, पीएम फोन का इस्तेमाल केवल तस्वीरें लेने के लिए करते हैं. बेशक, उनके पास अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को संभालने के लिए एक पूरी विशेष टीम है. ये फोन ट्रेस करने योग्य नहीं हैं और इन्हें हैक नहीं किया जा सकता क्योंकि ये military frequency band पर काम करते हैं. NTRO और DEITY जैसी एजेंसियों द्वारा उनकी नियमित निगरानी की जाती है. प्रधानमंत्री कार्यालय फोन से उपग्रह नंबरों का उपयोग करते हुए स्पष्ट रूप से एन्क्रिप्टेड सुरक्षा की तीन परतों का उपयोग करके कॉल करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










