ePaper

WhatsApp Alert: इंटरनेशनल नंबर से आ रहे मैसेज और कॉल आपको कर सकते हैं कंगाल

Updated at : 09 May 2023 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
WhatsApp Alert: इंटरनेशनल नंबर से आ रहे मैसेज और कॉल आपको कर सकते हैं कंगाल

WhatsApp Scam Alert - व्हाट्सऐप के एक नये स्कैम में लोगों को अनजाने अंतरराष्ट्रीय फोन नंबरों से व्हाट्सऐप पर कॉल और मैसेज आ रहे हैं. अधिकांश मामलों में सेंडर खुद को कंपनी का एचआर अधिकारी बताते हैं और ऑनलाइन वर्क जैसे पार्ट-टाइम काम ऑफर करते हैं.

विज्ञापन
undefined

WhatsApp Alert: व्हाट्सऐप का इस्तेमाल अब स्पैम और मार्केटिंग मैसेज के लिए ज्यादा होने लगा है. यही वजह है कि लाखों लोग व्हाट्सऐप पर अलग-अलग तरह के फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं.

undefined

अब इस प्लैटफॉर्म पर एक नये तरह का स्कैम सामने आया है, जो व्हाट्सऐप पर कॉल और मैसेलज कर किया जा रहा है.

undefined

व्हाट्सऐप के एक नये स्कैम में लोगों को अनजाने अंतरराष्ट्रीय फोन नंबरों से व्हाट्सऐप पर कॉल और मैसेज आ रहे हैं.

undefined

अधिकांश मामलों में सेंडर खुद को कंपनी का एचआर अधिकारी बताते हैं और ऑनलाइन वर्क जैसे पार्ट-टाइम काम ऑफर करते हैं.

undefined

इस तरह के ज्यादातर कॉल +62 (इंडोनेशिया का कोड) +84 (वियतनाम) और +223 (माली) से शुरू होने वाले नंबरों से भारतीय यूजर्स को किये जा रहे हैं.

undefined

यूजर्स को यूट्यूब वीडियोज पर ‘लाइक’ बटन प्रेस करने की जॉब के बदले पैसे ऑफर किये जाते हैं. ऐसे यूजर्स से मलीशियस ऐप इंस्टॉल कराये जाते हैं और बंदा जाल में फंस जाता है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola