Maruti Suzuki Jimny: आ गई मारुति की नयी SUV, देखिए मारुति जिम्नी की क्लासिक तस्वीरें

Maruti Suzuki Jimny SUV Price – मारुति जिम्नी को अब भारत में बिक्री के लिए ऑफिशियली लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी ने इसके साथ ही अपनी नयी एसयूवी के ट्रिम्स वेरिएंट्स और इनकी कीमतों का भी ऐलान कर दिया है. आइए जानते हैं कि नयी मारुति जिम्नी में क्या खास मिलेगा.

Maruti Suzuki Jimny SUV Price: मारुति सुजुकी ने अपनी ऑफरोडिंग एसयूवी जिम्नी को लॉन्च कर दिया है. कंपनी इसे पहले से यूरोपीय बाजारों में बेचती आयी है. इसे इसी साल की शुरुआत में दिल्ली ऑटो एक्सपो में पेश किया गया. इसी के साथ इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी गई थी.

मारुति जिम्नी को अब भारत में बिक्री के लिए ऑफिशियली लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी ने इसके साथ ही अपनी नयी एसयूवी के ट्रिम्स वेरिएंट्स और इनकी कीमतों का भी ऐलान कर दिया है. आइए जानते हैं कि नयी मारुति जिम्नी में क्या खास मिलेगा.

Maruti Suzuki Jimny Price : मारुति ने SUV Car Jimny की कीमतों का ऐलान कर दिया है. इसकी कीमत 12.74 लाख रुपये से शुरू होकर 15.05 लाख रुपये तक जाती है. आगे जानते हैं इस ऑफरोड एसयूवी कार की क्या खासियत है.

मारुति सुजुकी की कॉम्पैक्ट एसयूवी कार Jimny अपने फीचर्स के साथ- साथ अंदर से लेकर बाहर तक देखने में भी सबसे अलग है. मारुति सुजुकी की पांच दरवाजे वाली Jimny में 105hp, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है.

मारुति जिम्नी ने इसे 2 ट्रिम्स यानी वेरिएंट्स में उतारा है. एक वेरिएंट का नाम Zeta और दूसरे का नाम Alpha है. अल्फा ट्रिम्स में LED हेडलैम्प्स, 9 इंच टचस्क्रीन, स्मार्टप्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल और बेहतरीन साउंड सिस्टम है.

Maruti Suzuki Jimny के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस कार में 6 एयरबैग्स, ESP हिल होल्ड असिस्ट और रियर व्यू कैमरा दिया गया है. जिम्नी बुलिश ब्लैक, काइनेटिक येलो और पर्ल आर्कटिक व्हाइट रंग में आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










