ePaper

Best 5G Smartphones: 20 हजार रुपये से कम कीमत पर ये हैं बेस्ट स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट

Updated at : 21 Aug 2023 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
Best 5G Smartphones: 20 हजार रुपये से कम कीमत पर ये हैं बेस्ट स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट

अगर आप अपने लिए कम कीमत पर अपने लिए एक 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो यह स्टोरी आपके लिए बेहद काम की साबित होने वाली है.आज हम आपको उन स्मार्टफोन्स के बारे में बताने वाले हैं जिनकी कीमत कम है और ये सभी 5G स्मार्टफोन की केटेगरी में आते हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

विज्ञापन
undefined

Best Budget 5G Smartphones: अगर आप इस समय अपने लिए एक 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं लेकिन, इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं तो यह स्टोरी काफी काम की साबित हो सकती है. आज हम आपको इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में मौजूद ऐसे 5 स्मार्टफोन्स के बारे में बताने वाले हैं जिनकी कीमत 20,000 रुपये की कीमत में आते हैं और ये सभी बेस्ट वैल्यू फॉर मनी की श्रेणी में आते हैं. तो चलिए इन स्मार्टफोन्स की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

undefined

Motorola G73: मोटोरोला का यह स्मार्टफोन उन बायर्स के लिए हैं जिन्हें एक बेहतर ओएस एक्सपीरियंस और जबरदस्त हार्डवेयर सेटअप वाला कोई स्मार्टफोन चाहिए. इस स्मार्टफोन में आपको 6.5 इंच का एक बड़ा डिस्प्ले मिल जाता है. यह डिस्प्ले 120Hz फास्ट रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करता है. पावरफुल परफॉरमेंस के लिए कंपनी ने इसमें MediTek Dimensity 930 चिपसेट का इस्तेमाल किया है. वहीं, बात करें स्टोरेज की तो इसमें आपको 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिल जाता है. आप इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से 16,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं.

undefined

Samsung Galaxy M34: कंपनी ने इस स्मार्टफोन को कुछ ही समय पहले लॉन्च किया है. यह स्मार्टफोन उन बायर्स को टार्गेट करता है जो अपने लिए बेहतर सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस चाहते हैं. स्पेक शीट पर नजर डालें तो इसमें आपको 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है. यह डिस्प्ले 120Hz फास्ट रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करता है. कंपनी ने इसमें Exynos 1280 चिपसेट का इस्तेमाल किया है. इस स्मार्टफोन में आपको 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट और 4 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट भी मिल जाएगा. आप अगर चाहें तो इस स्मार्टफोन को 16999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं.

undefined

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G: 20 हजार रुपये से कम कीमत पर आपके लिए यह एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. इस स्मार्टफोन की कीमत 18999 रुपये से शुरू होती है. वहीं, स्पेक शीट पर नजर डालें तो इसमें आपको 6.72 इंच फुल एचडी+ LCD डिस्प्ले, पावरफुल परफॉरमेंस के लिए Snapdragon 695 5G चिपसेट और 8GB रैम के साथ 256GB इंटर्नल स्टोरेज का सपोर्ट मिल जाता है.

undefined

Poco X5 Pro: अगर आप अपने लिए एक परफॉरमेंस ऑरिएन्टेड स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो यह एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. इस स्मार्टफोन की कीमत 20 हजार रुपये से कम रखी गई है. स्पेक शीट पर नजर डालें तो इसमें आपको 6.67 इंच की एक बड़ी AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल जाती है. यह स्मार्टफोन Snapdragon 778 चिपसेट के साथ आता है और इसमें आपको 8GB तक रैम और 256GB तक इंटर्नल स्टोरेज की सुविधा मिल जाती है. आप अगर चाहें तो इस स्मार्टफोन को भी 20,000 रुपये से कम कीमत पर खरीद सकते हैं.

undefined

iQOO Z7: गेमिंग लवर्स के लिए यह स्मार्टफोन एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. इस स्मार्टफोन की कीमत 18,999 रुपये रखी गई और कीमत के हिसाब से अगर इसके स्पेक शीट पर नजर डालें तो इसमें आपको, 6.38 इंच की बड़ी डिस्प्ले, Mediatek Dimensity 920 चिपसेट के साथ 8GB तक रैम और 128GB तक इंटर्नल स्टोरेज का सपोर्ट मिल जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola