ePaper

15 हजार रुपये से सस्ते ये हैं बेस्ट 5G स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट

Updated at : 17 Aug 2023 11:23 AM (IST)
विज्ञापन
15 हजार रुपये से सस्ते ये हैं बेस्ट 5G स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट

आज हम आपको इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में मौजूद उन सभी स्मार्टफोन्स के बारे में बताने वाले हैं जिनकी कीमत 15,000 रुपये से कम है और ये सभी 5G स्मार्टफोन्स की केटेगरी में आते हैं. चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

विज्ञापन
undefined

Best 5G Smartphones Under Rs 15,000: इंडियन स्मार्टफोन मार्केट समय के साथ काफी तेजी से बड़ा होता जा रहा है. यहां आपको एंट्री लेवल से लेकर प्रीमियम लेवल के स्मार्टफोन्स देखने को मिल जाते हैं. आज हम आपको प्रीमियम कीमत वाले स्मार्टफोन्स के बारे में न बताते हुए उन सभी स्मार्टफोन्स के बारे में बताने वाले हैं जिनकी कीमत 15,000 रुपये से कम है और ये सभी 5G स्मार्टफोन्स की केटेगरी में आते हैं। तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

undefined

Motorola G62 5G: अगर आप 15000 रुपये से कम केमत पर अपने लिए मोटोरोला की कोई स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो मोटोरोला का यह स्मार्टफोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. इस स्मार्टफोन में आपको 6.55 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है. वहीं, परफॉरमेंस पर नजर डालें तो कंपनी ने इसमें Qualcomm Snapdragon 695 5G चिपसेट का इस्तेमाल किया है. स्टोरेज ऑप्शन पर नजर डालें तो इसमें आपको 6GB रैम के साथ 128GB इन्टर्नल स्टोरेज का सपोर्ट मिल जाता है. आप अगर चाहें तो इस स्मार्टफोन को 14,990 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं.

undefined

Redmi 11 Prime 5G: अगर आप रेडमी ब्रैंड को पसंद करते हैं और ज्यादा पैसे खर्च किए बिना रेडमी की कोई स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो 11 Prime 5G स्मार्टफोन को चेकाउट कर सकते हैं. इस स्मार्टफोन में आपको 6.58 इंच की डिस्प्ले दी गई है. इस स्मार्टफोन में आपको 4GB RAM के साथ 64GB इन्टर्नल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है. आप अगर चाहें तो इसे महज 13,400 रुपये में खरीद सकते हैं.

undefined

Samsung Galaxy F14 5G: अगर आप सैमसंग ब्रैंड को पसंद करते हैं और अपने लिए 15000 रुपये से कम पैसे खर्च किए बिना एक स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह एक जबरदस्त ऑप्शन साबित हो सकता है. इस स्मार्टफोन में आपको 6.6 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है. वहीं, स्टोरेज ऑप्शन पर अगर नजर डालें तो इसमें आपको 6GB RAM के साथ 128GB इन्टर्नल की सुविधा दी गई है. आप अगर चाहें तो सैमसंग के इस स्मार्टफोन को महज 14,990 रुपये में ही खरीद सकते हैं.

undefined

Poco M4 5G: 15,000 रुपये से कम कीमत पर अगर आप अपने लिए एक परफॉरमेंस ऑरिएन्टेड स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो पोको का यह स्मार्टफोन एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. इस स्मार्टफोन में आपको 6.58 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है. आप अगर चाहें तो इस स्मार्टफोन के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को महज 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

undefined

Vivo T2x 5G: वीवो ब्रैंड लवर्स के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. इसके स्पेक शीट पर अगर नजर डालें तो कंपनी ने इसमें 6.58 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी है. यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6020 चिपसेट के साथ आता है और इसमें आपको 4GB RAM के साथ 128GB इन्टर्नल स्टोरेज का सपोर्ट मिल जाता है. आप अगर चाहें तो इस स्मार्टफोन को 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola