Blue Tick के लिए सब्सक्राइब करने पर ये सुविधाएं भी देगा Twitter
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 10 Feb 2023 12:17 PM
Twitter Blue Service Subscription - ट्विटर ब्लू टिक सर्विस भारत में 900 रुपये प्रति महीने की कीमत पर लॉन्च की गई है. ट्विटर का ब्लू सब्सक्रिप्शन लेने पर ब्लू टिक के अलावा, आपको क्या-क्या मिलेगा? आइए जानें-

Twitter Blue Service Subscription
ट्विटर ब्लू टिक सर्विस भारत में 900 रुपये प्रति महीने की कीमत पर लॉन्च की गई है. ट्विटर का ब्लू सब्सक्रिप्शन लेने पर ब्लू टिक के अलावा, आपको क्या-क्या मिलेगा? आइए जानें-

Twitter Blue Benefits
एलन मस्क की माइक्रो-ब्लॉगिंग कंपनी ट्विटर ने ब्लू सब्सक्रिप्शन भारत में लॉन्च कर दिया है. इस सर्विस को सब्सक्राइब कर आप ट्विटर पर अपने अकाउंट पर ब्लू टिक बैज पा सकते हैं. ट्विटर का ब्लू सब्सक्रिप्शन लेने पर ब्लू टिक के साथ और क्या-क्या मिलेगा, आइए जानें-

Edit Tweet
ट्विटर ब्लू के साथ ट्वीट एडिट करने का ऑप्शन मिलेगा. इसके लिए टाइम लिमिट 30 मिनट की होगी. आप कोई ट्वीट करने के बाद 30 मिनट तक उसे एडिट कर सकेंगे. इसमें आप अपडेट कर सकते हैं, किसी को टैग कर सकते हैं या मीडिया अटैच कर सकते हैं. वैसे, यहां ट्वीट पर एडिट का लेबल लग जाएगा.

UnDo Tweet
ट्विटर ब्लू सब्सक्राइब करनेवालों को अनडू ट्वीट का ऑप्शन भी दिया जा रहा है. आप ट्वीट करते हैं, लेकिन बाद में महसूस होता है ट्वीट के किसी शब्द में गलती हो गई है, तो ट्विटर ब्लू इसे ठीक करने में आपकी मदद कर सकता है. आप किसी ट्वीट पर जब सेंड बटन दबाते हैं, तो आपके पास ट्वीट को अनडू करने और इसे एडिट करने के लिए कुछ सेकंड का समय मिलता है.

Upload Share Long HD Videos
ट्विटर ब्लू सर्विस सब्सक्राइब करने पर आपको 1080p या Full HD क्वालिटी में वीडियो अपलोड करने की सुविधा मिलती है. कंपनी आपको लंबे वीडियो पोस्ट करने का भी ऑप्शन देगी. यही नहीं, यूजर्स प्रोफाइल फोटो के साथ NFT भी सेट कर सकते हैं.

Top Articles
ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर्स को टॉप आर्टिकल्स की भी सुविधा मिलती है. यह यूजर के नेटवर्क में सबसे ज्यादा शेयर किये जाने वाले आर्टिकल्स का शॉर्टकट है. इस फीचर से ऑटोमैटिकली सबसे से ज्यादा शेयर किये जानेवाले आर्टिकल को लिस्ट किया जाता है.

Bookmark Folders
ट्विटर ब्लू सब्सक्राइब करने पर आपको बुकमार्क फोल्डर मिलेगा. इसमें किसी ट्वीट को बुकमार्क कर फोल्डर में सेव करके रख सकते हैं. इससे आप अनलिमिटेड बुकमार्क या बुकमार्क फोल्डर क्रिएट कर सकते हैं. इससे आपके ट्वीट्स ज्यादा ऑर्गनाइज्ड होंगे. आप पॉलिटिकल वाले को अलग फोल्डर में, तो फनी ट्वीट्स को अलग फोल्डर में सेव करके रख सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










