ePaper

Steve Jobs की बेटी ने Apple iPhone 14 का उड़ाया मजाक, मीम शेयर कर कही ऐसी बात...

Updated at : 11 Sep 2022 12:33 PM (IST)
विज्ञापन
Steve Jobs की बेटी ने Apple iPhone 14 का उड़ाया मजाक, मीम शेयर कर कही ऐसी बात...

Steve Jobs की बेटी ईव जॉब्स के अलावा इंस्टाग्राह और ट्विटर पर लाखों यूजर्स ने आईफोन 14 का मजाक उड़ाया है. एक यूजर ने एक डांस करती हुई लड़की की वीडियो को शेयर की है, जिसे एडिट कर आईफोन 14 का नाम दिया गया है.

विज्ञापन
undefined

IPhone 14 के लॉन्च होते ही इंटरनेट पर मीम की बाढ़ आ गई है. यूजर्स आईफोन 14 को लेकर तरह-तरह के मीम शेयर कर रहे हैं. इस बीच Apple कंपनी के फाउंडर स्टीव जॉब्स की बेटी ईव जॉब्स भी आईफोन की नई सीरीज पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है. उनके इंस्टाग्राम स्टोरी में देखा जा सकता है कि एक बुजूर्ग व्यक्ती जिस रंग की शर्ट को पहना है ठीक वैसी ही शर्ट उसने अपने हांथ में पकड़ा है. इस मीम को आईफोन 13 से आईफोन 14 में अपग्रेड के साथ जोड़ कर देखा जा रहा है.

undefined

ईव जॉब्स के अलावा इंस्टाग्राह और ट्विटर पर लाखों यूजर्स ने आईफोन 14 का मजाक उड़ाया है. एक यूजर ने एक डांस करती हुई लड़की की वीडियो को शेयर किया है, जिसे एडिट कर आईफोन 14 का नाम दिया है, वहीं पास में खड़े दूसरे लोगों कोआईफोन 13 का नाम दिया है, जो एक मजाक बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

undefined

एप्पल के पूराने यूजर्स भी मीम को जमकर शेयर कर रहे है. एक यूजर ने ट्वीट करते हुए कहा कि एपल ने पहले हेडफोन और उसके बाद चार्जर देना बंद कर दिया. उसके लिए अगल से पैसे देने पड़ते हैं. उन्होंने लिखा कही अब ऐसा न हो जाए कि फोन के साथ कंपनी डब्बा देने पर भी रोक लगा दे.

undefined

आईफोन यूजर्स की माने, तो सारे आईफोन के फीचर एक जैसे है. नए लॉन्च की गई आईफोन 14 भी ठीक वैसी ही है, जैसे आईफोन 13 में हमने फीचर देखा था. यूजस इसे एक दूसरे का आईना मान रहे हैं.

undefined

रॉलक नाम के एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, जुड़वा बहनों की तहर आईफोन 13 और 14 है. अगर आप दोनों फोन के सीरीज को देखें, तो आपको पहचानना मुश्किल हो सकता है कि कौन बेहतर है.

undefined

ईव जॉब्स के पोस्ट पर यूजर्स के काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. जॉब्स ने अपने पोस्ट में लिखा था कि, आज Apple की घोषणा के बाद मैं iPhone 13 से iPhone 14 में अपग्रेड कर रहा हूं. जैसा कि iPhone 14 और iPhone 13 एक-दूसरे के समान हैं. हालांकि इसने Apple प्रशंसकों और उत्साही लोगों के बीच समान रूप से चिंता पैदा कर दी है.

undefined

सोशल मीडिया पर यूजर्स Apple प्रोडक्टस की कीमत को लेकर भी मीम शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि आईफोन 14 प्रो भले ही 1199 डॉलर की हो, मगर 1 रुपये में खरीदने वाली लिंक से हम आईफोन 14 को आसानी से खरीद सकते हैं.

विज्ञापन
Piyush Pandey

लेखक के बारे में

By Piyush Pandey

Senior Journalist, tech enthusiast, having over 10 years of rich experience in print and digital journalism with a good eye for writing across various domains.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola