E20 पेट्रोल विवाद पर आया नया मोड़, Sourav Joshi ने बदला बयान, Mercedes-Benz ने पहले ही दी थी सफाई

Mercedes ऑफिशियल स्टेटमेंट और सौरभ जोशी (इमेज: सोशल मीडिया)
E20 पेट्रोल को लेकर चल रहे विवाद में नया मोड़ आ गया है. यूट्यूबर सौरभ जोशी ने अब साफ किया है कि उनकी Mercedes-Benz GLC का माइलेज E20 पेट्रोल की वजह से नहीं, बल्कि इंजन में आई तकनीकी खराबी के कारण कम हुआ था. इससे पहले Mercedes-Benz India भी अपनी BS6 पेट्रोल कारों को E20 फ्यूल के अनुकूल बता चुकी है.
E20 पेट्रोल को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही थी. इसकी वजह बने पॉपुलर यूट्यूबर (Sourav Joshi), जिन्होंने पहले दावा किया था कि E20 पेट्रोल भरवाने के बाद उनकी Mercedes-Benz GLC का माइलेज काफी कम हो गया. लेकिन अब उन्होंने खुद इस मामले में नया अपडेट दिया है. यूट्यूबर का कहना है कि उनकी कार का माइलेज E20 पेट्रोल की वजह से नहीं, बल्कि इंजन में आई तकनीकी खराबी के कारण कम हुआ था.
पहले क्या कहा था सौरव जोशी ने?
सौरव जोशी ने अपने एक वीडियो में बताया था, कि उनकी Mercedes-Benz GLC पहले 16-17kmpl का माइलेज देती थी, लेकिन E20 पेट्रोल भरवाने के बाद माइलेज घटकर करीब 5kmpl रह गया. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और E20 पेट्रोल को लेकर लोगों के बीच बहस शुरू हो गई.
">Vlogger Saurabh Joshi
— Nehr_who? (@Nher_who) July 12, 2026
"My car mileage has dropped from 17 to 9, today it further dropped to 5
All this is because of Ethanol, it's so disheartening
I spent so much money on this car and look at the condition,all becoz of Ethanol"
The relaity is slowly hitting everyone !! pic.twitter.com/LPU0l2pomr
अब क्या बोले सौरव जोशी?
अब सौरव जोशी ने साफ किया है कि उनकी कार के माइलेज में आई गिरावट की वजह E20 पेट्रोल नहीं थी. उन्होंने बताया कि जांच के बाद पता चला कि कार के इंजन में तकनीकी खराबी थी, जिसकी वजह से माइलेज कम हो रहा था.
">We visited the Mercedes service center, and they found that there was an issue with the engine, which was causing the low mileage. I apologize for the misunderstanding regarding E20 petrol. My intention was never to spread incorrect information or hurt anyone’s sentiments. I have…
— Sourav Joshi Vlogs (@souravjoshi_art) July 13, 2026
Mercedes-Benz ने क्या कहा था?
वीडियो वायरल होने के बाद Mercedes-Benz India ने भी बयान जारी किया था. कंपनी ने कहा कि भारत में बिकने वाली उसकी सभी BS6 पेट्रोल कारें E20 पेट्रोल के साथ चलने के लिए तैयार हैं और उन्हें इसी हिसाब से मंजूरी भी मिली हुई है. कंपनी ने यह भी कहा कि अगर किसी ग्राहक को अपनी कार को लेकर कोई परेशानी है, तो वह सीधे Mercedes-Benz के अधिकृत सर्विस सेंटर से संपर्क कर सकता है.
">Customer Advisory pic.twitter.com/RxuTYl6Phz
— Mercedes-Benz India (@MercedesBenzInd) July 12, 2026
फिर सोशल मीडिया पर सवाल क्यों उठे?
Mercedes-Benz के बयान के बाद कई लोगों ने कहा कि उनकी कार के ओनर मैनुअल और फ्यूल कैप पर सिर्फ E10 पेट्रोल का जिक्र है. कई यूजर्स ने इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं और पूछा कि अगर पहले E10 लिखा था, तो अब E20 को सही कैसे बताया जा रहा है.
">Why fuel cap and your website mentions only upto E10 fuel?
— Dr. SP (@sphavisha) July 13, 2026
Are you under pressure from GOI and lying? pic.twitter.com/oKJxkstscp
अब कार मालिक क्या करें?
अगर आपके पास Mercedes-Benz की BS6 पेट्रोल कार है, तो E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने से पहले अपनी कार का ओनर मैनुअल जरूर देख लें या फिर नजदीकी Mercedes-Benz सर्विस सेंटर से जानकारी ले लें. फिलहाल सौरव जोशी ने साफ कर दिया है कि उनकी कार का माइलेज E20 पेट्रोल की वजह से नहीं, बल्कि इंजन में आई खराबी के कारण कम हुआ था. ऐसे में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले अपनी कार की सही जांच कराना ही सबसे बेहतर तरीका है.
यह भी पढ़ें: बिना पेट्रोल 100km दौड़ेगी Mercedes की नई कार, 3.8 सेकेंड में पकड़ती है 100kmph की रफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










