ePaper

Skoda लायी अपनी पहली इलेक्‍ट्रिक SUV Enyaq iV, फुल चार्ज होकर चलेगी 510 Km

Updated at : 04 Sep 2020 11:56 PM (IST)
विज्ञापन
Skoda लायी अपनी पहली इलेक्‍ट्रिक SUV Enyaq iV, फुल चार्ज होकर चलेगी 510 Km

Skoda Enyaq iV electric SUV, Launch, Features, Specifications: Skoda Auto ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Enyaq iV पेश की है. पांच वर्जन में आने वाली Skoda Enyaq में दोनों रियर या ऑल-व्हील ड्राइव का ऑप्शन शामिल है. अगले साल से कंपनी इसकी डिलीवरी शुरू करेगी. इस इलेक्ट्रिक SUV की खासियत यह है कि एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह SUV 510 किलोमीटर तक चलेगी. भारत में लांच होने के बाद Enyaq iV सबसे ज्यादा रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV होगी.

विज्ञापन

Skoda Enyaq iV electric SUV, Launch, Features, Specifications: Skoda Auto ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Enyaq iV पेश की है. पांच वर्जन में आने वाली Skoda Enyaq में दोनों रियर या ऑल-व्हील ड्राइव का ऑप्शन शामिल है. अगले साल से कंपनी इसकी डिलीवरी शुरू करेगी.

इस इलेक्ट्रिक SUV की खासियत यह है कि एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह SUV 510 किलोमीटर तक चलेगी. भारत में लांच होने के बाद Enyaq iV सबसे ज्यादा रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV होगी.

SUV का फ्रंट हिस्सा और लंबी रूफ लाइन इसे शानदार लुक देती है. क्रिस्टलाइन फ्रंट लुक के लिए इसमें 130 LED लगायी गई हैं. Enyaq iV में दी गई एलईडी-बैकलिट ग्रिल, स्क्लपचरल लाइन्स और बड़े पहियों के साथ एक अच्छी ऊंचाई इसकी खासियत को चार चांद लगाती हैं.

Also Read: Bajaj Chetak Electric स्कूटर लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगा 95 Km

यह कार लंबाई में Skoda Octavia से भी छोटी है. इसमें इल्यूमिनेटेड क्रिस्टल फेस एक एनिमेटेड कमिंग/लीविंग होम फंक्शन के साथ आता है. फुल एलईडी मैट्रिक्स हेडलाइट्स बड़े स्कोडा ग्रिल के स्ट्राइकिंग फ्रंट स्पोर्टिंग में दिये जाते हैं.

पांच वर्जन में उपलब्ध यह एसयूवी तीन रियर-व्हील ड्राइव और दो फोर-व्हील ड्राइव में आयेगी. 148 hp से 306 hp तक इसका टोटल पावर आउटपुट है. RS वर्जन की टॉप स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो 6.2 सेकंड में 100 किलोमीटर/घंटे तक की स्पीड पकड़ सकती है.

Skoda Enyaq iV तीन बैटरी पैक के सेट के साथ आयेगी. 55kWh की बैटरी 340 किलोमीटर, 62kWh की बैटरी 390 किलोमीटर और 82kWh की बैटरी 510 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola