JioBook Laptop Price: आ गया रिलायंस का सस्ता लैपटॉप जियोबुक, 20 हजार से कम में मिलेंगी इतनी सारी खूबियां

भारत सरकार के ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल पर लैपटॉप के स्पेसिफिकेशंस और कीमत की जानकारी दी गई है. यह किफायती लैपटॉप सेल के लिए तो उपलब्ध है, लेकिन फिलहाल सरकारी विभाग के कर्मचारी ही इसे GeM पोर्टल के माध्यम से खरीद सकते हैं.
Reliance JioBook 5G Laptop Price: रिलायंस जियो ने अपना बहुप्रतीक्षित लैपटॉप ‘जियोबुक’ लॉन्च कर दिया है. 2GB RAM वाले इस लैपटॉप की कीमत 19,500 रुपये है. भारत सरकार के ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल पर लैपटॉप के स्पेसिफिकेशंस और कीमत की जानकारी दी गई है. यह किफायती लैपटॉप सेल के लिए तो उपलब्ध है, लेकिन फिलहाल सरकारी विभाग के कर्मचारी ही इसे GeM पोर्टल के माध्यम से खरीद सकते हैं. ऐसा संभव है कि जियोबुक को आम जनता के लिए दिवाली के बाद उपलब्ध कराया जाए.
जियोबुक लैपटॉप की खूबियों के बारे में बात करें, तो इसमें 11.6 इंच की HD LED बैकलिट एंटी-ग्लैयर स्क्रीन मिलेगी. नॉन टचस्क्रीन डिवाइस में 1366 X 768 पिक्सल का रेजॉल्यूशन है. जियोबुक में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 ऑक्टा कोर प्रॉसेसर इन-बिल्ट है. 2GB की RAM और 32GB की स्टोरेज दी गई है. इसमें एक्सपैंडेबल RAM सपोर्ट नहीं मिलेगा. यह डिवाइस कंपनी के ही जियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.
Also Read: JIO ने यूजर्स को किया ALERT, बैंक अकाउंट खाली कर सकता है FREE DATA का लालच
स्टैंडर्ड फॉर्म फैक्टर फीचर्ड इस डिवाइस में मेटलिक हिंज लगी हैं. इसका चैसिस ABS प्लास्टिक से बना है. डिवाइस में USB 2.0 पोर्ट, USB 3.0 पोर्ट और एक HDMI पोर्ट दिया गया है. इसमें माइक्रो SD कार्ड स्लॉट भी मिलेगा, लेकिन टाइप-C पोर्ट नहीं है. यह अफॉर्डेबल लैपटॉप 55.1-60 Ah बैटरी से लैस है और कंपनी के दावे के अनुसार, यह 6 से 8 घंटे का बैटरी बैकअप देगा. 1.2 किलो ग्राम का यह डिवाइस एक साल की ब्रांड वॉरंटी के साथ आता है.
जियोबुक लैपटॉप में 802.11ac Wi-Fi कनेक्टिविटी मिलेगी. ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर वाले डिवाइस में ब्लूटूथ वर्जन 5.2 दिया गया है. डिवाइस 4G मोबाइल ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है. इसमें डुअल इंटर्नल स्पीकर और डुअल माइक्रोफोन भी मिलेंगे. स्टैंडर्ड साइज की-बोर्ड और मल्टी-जेस्चर सपोर्ट करनेवाला टचपैड भी आयेगा. जियोबुक को प्लास्टिक बॉडी में लॉन्च किया गया है और इसमें बैक पैनल के अलावा कीबोर्ड पर जियो की ब्रैंडिंग दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










