JIO का यह प्लान हो गया सस्ता, मिलेगी 90 दिनों की वैलिडिटी और 180GB डेटा

Reliance Jio Prepaid Plan| Jio Rs 750 Plan| Jio 90 Days Validity Plan| Jio New Plan : जियो (Reliance Jio) ने अपना 750 रुपये वाला प्लान सस्ता कर दिया है. कंपनी ने यह प्लान अगस्त में लॉन्च किया था. इस कटौती के बाद कंपनी ने प्लान में दी जानेवाली बेनिफिट्स में थोड़ा बदलाव किया है. आइए जानें-
Jio New Plan: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपना 750 रुपये वाला प्लान सस्ता कर दिया है. कंपनी ने यह प्लान अगस्त में लॉन्च किया था. कंपनी ने अब इस प्लान की कीमत 1 रुपया कम कर दी है. इस तरह इसकी नयी कीमत (Jio New Plan Price) 749 रुपये हो गई है. एक रुपये की कटौती के बाद कंपनी ने प्लान में दी जानेवाली बेनिफिट्स में थोड़ा बदलाव किया है. जियो यूजर्स को अब इसमें 100MB फ्री एडिशनल डेटा नहीं मिलेगा, जो कंपनी 750 रुपये वाले अपने पुराने प्लान में ऑफर करती थी. आइए थोड़ा डीटेल से जानें कि कंपनी अब इस प्लान में कौन से बेनिफिट्स ऑफर करती है-
रिलायंस जियो के 749 रुपये वाले प्लान में क्या-क्या मिलता है?
रिलायंस जियो का यह प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस जियो प्लान में कंपनी 2जीबी डेली डेटा ऑफर करती है और इस हिसाब से 90 दिनों में जियो यूजर को कुल 180जीबी डेटा मिलता है. इस प्लान में देशभर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 फ्री एसएमएस की सुविधा भी मिलती है. जियो के इस प्लान में यूजर्स को जियो टीवी और जियो सिनेमा जैसे जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.
Also Read: JIO का कोई तोड़ नहीं! हर रोज 1GB डेटा और 28 दिनों की वैलिडिटी, इससे सस्ता प्लान नहीं मिलेगा
749 रुपये से सस्ते जियो के 2जीबी डेली डेटा प्लान्स
749 रुपये से कम कीमत वाले जियो के 2जीबी डेली डेटा वाले प्लान्स की बात करें, तो कंपनी अपने यूजर्स को 719, 533, 299 और 249 रुपये वाले प्लान ऑफर करती है. इन सारे प्लान्स में यूजर्स को इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 2जीबी डेटा मिलेगा. सभी प्लान फ्री कॉलिंग बेनिफिट और डेली 100 फ्री एसएमएस के साथ आते हैं. प्लान्स की कीमत के अनुसार इनमें ऑफर की जानेवाले वैलिडिटी अलग-अलग है.
जियो के किस प्लान की कितनी वैलिडिटी?
रिलायंस जियो के 719 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में कंपनी 84 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करती है. वहीं, 533 रुपये वाला प्लान 56 दिनों की वैधता के साथ आता है. 299 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है. 249 रुपये वाले प्लान से रीचार्ज कराने पर जियो यूजर्स को 23 दिनों तक हर दिन 2जीबी डेटा और फ्री कॉलिंग के बेनिफिट्स मिलेंगे. इसके अलावा, कंपनी हर दिन 1 जीबी, 1.5 जीबी और 3 जीबी डेटा वाले प्लान भी ऑफर करती है.
Also Read: Jio Cheapest Plan: जियो के सबसे सस्ते रीचार्ज प्लान, केवल 25 रुपये में पाएं 2GB डेटा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










