Reliance Jio Annual Plans: सालभर की वैलिडिटी वाले जियो के सबसे सस्ते डेटा प्लान्स
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Jul 2021 6:33 PM
Reliance Jio अपने ग्राहकों को कई तरह के प्लान्स (jio plans) ऑफर करता है. जियो प्रीपेड (jio prepaid), जियोफोन यूजर्स (jiophone) और पोस्टपेड यूजर्स (jio postpaid) के लिए अलग-अलग प्लान्स मार्केट में मौजूद हैं. जियो (Reliance Jio) ने पिछले दिनों कई नये प्रीपेड प्लान पेश किये हैं. इसमें बिना डेली लिमिट (No Daily Limit) वाले प्रीपेड प्लान और एक साल की वैलिडिटी वाला नया प्लान शामिल है. 365 दिन चलने वाले नये प्लान में यूजर्स को हर दिन 3GB डेटा मिलता है. जियो का यह प्लान कुल 1095 GB डेटा बेनिफिट्स के साथ आता है. रिलायंस जियो के इस प्लान में डेटा सबसे सस्ता है. इस प्लान में 1GB डेटा का खर्च सिर्फ 3.19 रुपये का आता है.

रिलायंस जियो का 3499 रुपये वाला प्लान यूजर्स को सबसे सस्ता डेटा ऑफर करता है. इस प्लान में 365 दिन की वैलिडिटी के साथ रोजाना 3 जीबी डेटा मिलता है. इस तरह जियो यूजर्स को कुल 1095 जीबी डेटा मिलता है. इस तरह 1 जीबी डेटा का खर्च 3.19 रुपये आता है. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 एसएमएस के अलावा जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.
जियो का तीसरा सबसे सस्ता डेटा प्लान 2599 रुपये का है. इसमें ग्राहकों को रोज 2 जीबी डेटा और 365 दिन की वैलिडिटी दी जाती है. इसके अलावा, 10 जीबी अतिरिक्त डेटा भी मिलता है. यह प्लान कुल 740 जीबी डेटा बेनिफिट्स के साथ आता है. 2599 (प्लान की कीमत) को 740 (कुल डेटा बेनिफिट GB में) से भाग करें, तो 1 जीबी डेटा की कीमत 3.51 रुपये आती है. इस प्लान में Disney + Hotstar और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है. इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 एसएमएस के अलावा जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.
Also Read: JIO का नया प्रीपेड प्लान, 1 साल तक हर दिन मिलेगा 3GB डेटा, फ्री कॉलिंग और भी बहुत कुछ
जियो का दूसरा सबसे सस्ता डेटा प्लान 2399 रुपये का है. यह भी एक साल की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें ग्राहकों को रोजाना 2 जीबी डेटा मिलता है. इस तरह यह प्लान कुल 730 जीबी डेटा बेनिफिट्स के साथ आती है. 2399 (प्लान की कीमत) को हम 730 (कुल डेटा बेनिफिट GB में) से भाग करें, तो 1 जीबी डेटा की कीमत 3.28 रुपये निकलती है. इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 एसएमएस के अलावा जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.
Also Read: JIO का सबसे सस्ता रीचार्ज, 80 रुपये से कम में 56 दिनों की फ्री कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए