ALERT: बैंक अकाउंट खाली कर सकता है फ्री डेटा का लालच, यूजर्स को यह मैसेज भेज रही JIO
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 20 Nov 2022 7:58 PM
रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने ग्राहकों को टेक्स्ट मैसेज भेजकर कहा है कि वे फ्री मोबाइल डेटा (Free Mobile Data) देने का दावा करनेवाले किसी भी लिंक पर क्लिक न करें.
Reliance JIO Alert: टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने ग्राहकों (Jio Users) को साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) से सावधान और सुरक्षित रहने के लिए जरूरी सलाह दी है. जियो ने अपने ग्राहकों को टेक्स्ट मैसेज भेजकर कहा है कि वे फ्री मोबाइल डेटा (Free Mobile Data) देने का दावा करनेवाले किसी भी लिंक पर क्लिक न करें.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साइबर ठग लोगों को लूटने के लिए अलग-अलग तरह के तरीके अपनाते हैं. लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए ये साइबर ठग फ्री मोबाइल डेटा (Free Mobile Data) और एक्स्ट्रा मोबाइल डेटा (Extra Mobile Data) ऑफर करते हैं. कई लोग फ्री डेटा के चक्कर में ठगों के जाल में फंसकर अपना नुकसान करा बैठते हैं.
Also Read: JIO 5G SIM Home Delivery: जियो का 5जी सिम घर मंगाने का ये है आसान तरीका
जियो ने अपने यूजर्स को टेक्स्ट मैसेज भेजकर कहा है कि धोखाधड़ी वाले ऐसे किसी भी मैसेज से सावधान रहें, जो आपको अतिरिक्त मोबाइल डेटा पाने के लिए किसी लिंक पर क्लिक करने के लिए कहे. ईमेल या एसएमएस के जरिये आनेवाले किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने से बचें. आपसे ओटीपी या किसी अन्य गोपनीय वित्तीय जानकारी पाने के लिए धोखेबाज आपके डिवाइस को मिरर कर सकते हैं. कोई भी पासवर्ड, पिन, ओटीपी, डेबिट/क्रेडिट कार्ड नंबर, सीवीवी, एक्सपायरी डेट, लॉगिन आईडी आदि किसी से शेयर न करें. सतर्क रहें और सुरक्षित रहें.
साइबर ठग लोगों को फ्री डेटा का लालच देकर उनकी बैंक डीटेल्स से जुड़ी गोपनीय जानकारी ऐक्सेस कर लेते हैं और उनके बैंक खाते में जमा रकम उड़ा ले जाते हैं. लोगों को साइबर फ्रॉड के प्रति सावधान करने के लिए सरकार, बैंकिंग और टेलीकॉम कंपनियां समय-समय पर ऐसे मैसेज भेजती रहती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










