200MP कैमरा, 210 वॉट चार्जर वाला Redmi का नया मोबाइल देखा आपने? कीमत आपकी उम्मीद से बहुत कम

Redmi Note 12 Discovery Edition के इस नये मॉडल में टाइप-सी पोर्ट पर 210 वॉट का फास्ट चार्जर भी दिया गया है. यह हैंडसेट पंचहोल डिस्प्ले डिजाइन और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 1080 soc के साथ आया है. इसे 8 जीबी रैम का सपोर्ट मिला हुआ है.
Redmi Note 12 Discovery Edition Price In India: चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी (Xiaomi) के सब-ब्रांड रेडमी (Redmi) ने हाल ही में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन (Latest Smartphone) लोकल मार्केट में उतारा गया है. बजट कैटेगरी में आनेवाले इस फोन को Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro+ फोन के साथ फिलहाल चीन में पेश किया गया है.
रेडमी नोट 12 डिस्कवरी एडिशन के इस नये मॉडल में टाइप-सी पोर्ट पर 210 वॉट का फास्ट चार्जर भी दिया गया है. यह हैंडसेट पंचहोल डिस्प्ले डिजाइन और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 1080 soc के साथ आया है. इसे 8 जीबी रैम का सपोर्ट मिला हुआ है. 200-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर में ट्रिपल रियर कैमरा भी दिया गया है, जो 119 डिग्री तक व्यू दे सकता है.
Also Read: 25000 रुपये की रेंज में मिलने वाले ये हैं बेस्ट स्मार्टफोन्स
डुअल सिम (नैनो) रेडमी नोट 12 डिस्कवरी एडिशन एंड्रॉयड 12 आधारित MIUI 13 पर काम करता है और इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080X2,400 पिक्सल) OLED डिस्प्ले है, जिसमें 120HZ रिफ्रेश रेट, 240HZ टच सैंपलिंग रेट है. डिस्प्ले में DCI-P3 कलर, HDR10+ और डॉल्बी विजन का सपोर्ट है.
रेडमी नोट 12 डिस्कवरी एडिशन में 210 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,300 एमएएच की बैटरी दी गई है. कंपनी ने हैंडसेट में तीन 100 वॉट फास्ट चार्जिंग चिप्स फिक्स किये हैं. कंपनी का दावा है कि इसका फास्ट-चार्जिंग फीचर 10 मिनट से भी कम समय में फोन की बैटरी को शून्य से 100 प्रतिशत तक चार्ज कर देता है. हैंडसेट का डाइमेंशन 162.9X76X8.98 मिमी और वजन 207.5 ग्राम है.
Also Read: Nord 2T vs Nord CE 2 5G: कीमत और खूबियों में OnePlus का कौन-सा फोन है बेहतर? खुद देख लें
रेडमी नोट 12 डिस्कवरी एडिशन की कीमत और उपलब्धता की बात करें, तो इसके 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को लगभग 27,250 रुपये में खरीदा जा सकता है. फिलहाल चीन के लोग इसे MI की वेबसाइट से खरीद सकेंगे. 3 नवंबर से इसकी बिक्री शुरू हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










