ePaper

PM SVANidhi Yojana के दो साल पूरे, जानिए आप कैसे उठा सकते हैं इसका फायदा?

Updated at : 01 Jun 2022 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
PM SVANidhi Yojana के दो साल पूरे, जानिए आप कैसे उठा सकते हैं इसका फायदा?

पीएम स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी पटरी पर सामान बेचने वाले या अन्य छोटा-मोटा काम करने वाले लोग बैंक से 10,000 रुपये तक का कर्ज ले सकते हैं. पीएम स्वनिधि योजना के लिए कैसे करें अप्लाई?

विज्ञापन

PM Svanidhi Yojna Online Registration: कोरोना संकट के दौर में जब देशभर में लॉकडाउन लगाया गया, उस समय निम्न आय वर्ग के लोगों को राहत देने के लिए पीएम मोदी ने 1 जून 2020 को पीएम स्वनिधि योजना (PM Svanidhi Yojana) की शुरुआत की. भारत सरकार की इस योजना के तहत रेहड़ी-पटरी और खोमचे वाले को बिना किसी जमानत के बैंक से सस्ता कर्ज दिया जाता है, जिसके ब्याज पर सब्सिडी मिलती है.

पीएम स्वनिधि योजना (PM Svanidhi Yojana) के तहत रेहड़ी पटरी पर सामान बेचने वाले या अन्य छोटा-मोटा काम करने वाले लोग बैंक से 10,000 रुपये तक का कर्ज ले सकते हैं. पहली बार में लिये गए कर्ज को समय से चुका देने के बाद PM Svanidhi Yojana के लाभार्थी दूसरी बार में 20,000 रुपये और तीसरी बार में 50,000 रुपये तक का कर्ज पा सकते हैं. पीएम स्वनिधि योजना (PM Svanidhi Yojana) के तहत डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहित करने के लिए रेहडी-पटरी सामान बेचने वाले लोगों को क्यूआर कोड (QR Code) प्रशिक्षण और कैशबैक आदि की सुविधा दी जाती है.

10,000 का गारंटी फ्री लोन

भारत सरकार ने जरूरतमंदों की मदद के लिए पीएम स्वनिधि योजना (PM Svanidhi Yojana) की शुरुआत की थी जिसके द्वारा सरकार ने रेहड़ी-पटरी चलाने वाले लोगों को 10,000 रुपये का गारंटी फ्री लोन (Guarantee Free Loan) देने की सुविधा शुरू की है. इस योजना के तहत लोगों को लोन 1 साल में लौटाना होता है. अगर आप लोन लेने के बाद एक साल के अंदर लौटा देते हैं, तो दूसरी बार आपको 20,000 रुपये का लोन और तीसरी बार 50,000 रुपये का लोन मिल सकता है.

1200 रुपये का कैशबैक

भारत सरकार की ओर से जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2022 तक सरकार ने कुल 34 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी वालों को 3,628 करोड़ रुपये का लोन पीएम स्वनिधि योजना के तहत बांटा गया है. इस लोन को सरकार बिना किसी गारंटी के भी देती है. अगर आप एक साल में लोन चुका देते हैं तो आपको 7 प्रतिशत के सालाना ब्याज में सब्सिडी भी मिलती है. ऐसे में आपको कुल 1200 रुपये का कैशबैक (Cashback) आपके खाते में आता है.

पीएम स्वनिधि योजना के लिए कैसे करें अप्लाई?

पीएम स्वनिधि योजना के लिए अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले pmsvanidhi.mohua.org.in पर क्लिक करना है. इसके बाद यहां आप आवेदन कर सकते हैं. आप कॉमन सर्विस सेंटर (Common Service Center) में जाकर भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं. आप किसी सरकारी बैंक में जाकर भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास एक बैंक अकाउंट और आधार लिंक मोबाइल नंबर होना जरूरी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola