POCO F5 5G: पॉकेट फ्रेंडली स्मार्टफोन कल होगा लॉन्च, देखें स्पेक्स और कीमत

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 08 May 2023 4:44 PM

विज्ञापन

पोको एक बजट फोन, POCO F5 कल यानी मंगलवार 9 मई को भारत में लॉन्च करेगी. स्मार्टफोन के सभी डीटेल्स लॉन्च से पहले रिवील हो चुके हैं. POCO F5 की कीमत 25 हजार रुपये के आस-पास हो सकती है. स्मार्टफोन को आप दो कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे.

विज्ञापन

POCO F5 5G Launch Price Specs: पोको एक बजट फोन, POCO F5 कल यानी मंगलवार 9 मई को भारत में लॉन्च करेगी. स्मार्टफोन के सभी डीटेल्स लॉन्च से पहले रिवील हो चुके हैं. POCO F5 की कीमत 25 हजार रुपये के आस-पास हो सकती है. स्मार्टफोन को आप दो कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे.

POCO F5 में मिलेंगे ये फीचर्स

POCO F5 में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी, जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. Poco F5 में 5160 एमएएच की बैटरी 67 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगी. स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8th जेनरेशन टू चिपसेट पर काम करेगा और ये एंड्रॉयड 13 बेस्ड MIUI 14 के साथ आयेगा. इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें मेन कैमरा 64MP का, अल्ट्रावाइड 8MP और मैक्रो कैमरा 2MP का होगा. फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा होगा.

Also Read: Nokia लायी 105, 106 और 110 के नये वर्जन, दमदार बैटरी और मजबूती का कोई तोड़ नहीं

10 मई को गूगल ला रही Pixel 7a

10 मई को गूगल का एनुअल डेवलपर्स इवेंट आयोजित होगा. इस इवेंट में कंपनी Pixel 7a और Pixel Fold स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है. साथ ही, AI टूल BARD को लेकर भी कोई नयी जानकारी सामने आ सकती है. भारत में पिक्सल 7a स्मार्टफोन 11 मई को लॉन्च होगा और बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा. पिक्सल 7a में 6.1 इंच की एफएचडी प्लस डिस्प्ले, 4400 एमएएच की बैटरी और गूगल टेन्सर G2 चिपसेट का सपोर्ट मिलेगा.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola