GADAR 2 Vs OMG 2 : सोशल मीडिया में मीम्स की भरमार, सनी देओल और अक्षय कुमार की फिल्म पर फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट

Updated:
विज्ञापन
GADAR 2 Vs OMG 2 : सोशल मीडिया में मीम्स की भरमार, सनी देओल और अक्षय कुमार की फिल्म पर फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट

GADAR 2 Vs OMG 2 – दर्शक इस बात पर कंफ्यूजिया गए हैं कि दोनों में से कौन सी फिल्म देखें. सनी और अक्षय, बॉलीवुड के दो बड़े वाले स्टार्स हैं. दोनों की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है. अब बॉक्स ऑफिस की इस लड़ाई का सोशल मीडिया पर आना तो लाजिमी ही था.

विज्ञापन

OMG 2 Vs GADAR 2 : शुक्रवार, 11 अगस्त को बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हुईं. जहां एक तरफ सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग ली, वहीं अक्षय कुमार भी ‘ओह माय गॉड 2’ लेकर आये. दोनों फिल्में अपने अपने समय की हिट फिल्मों की सीक्वल. अब दर्शक इस बात पर कंफ्यूजिया गए हैं कि दोनों में से कौन सी फिल्म देखें. सनी और अक्षय, बॉलीवुड के दो बड़े वाले स्टार्स हैं. दोनों की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है.

अब बॉक्स ऑफिस की इस लड़ाई का सोशल मीडिया पर आना तो लाजिमी ही था. तो हुआ वही, जिसका अंदेशा था. सोशल मीडिया पर सनी पाजी और अक्षय के फैंस के बीच क्लैश चल रहा है. आपको बता दें कि यह मामला अपने फेवरेट स्टार की फिल्म देखने तक ही सीमित नहीं है, ट्विटर पर दोनों हेवीवेट एक्टर्स के फैंस भिड़ गए हैं. कोई सनी पाजी की फिल्म को कमजोर बता रहा है, तो कोई अक्की की फिल्म को. कुल मिलाकर इस मुद्दे पर सोशल मीडिया में मीम्स और रिएक्शंस की बाढ़ आ गई है. आप भी नजर डालिए और मजे लीजिए-

रुको जरा, सब्र करो !

OMG 2 और GADAR 2 के बारे में तो अब तक आप हम से ज्यादा जान चुके होंगे. जो नहीं जानते, उनके लिए बता दें कि ‘गदर 2’ में सनी देओल और अमीषा पटेल की मुख्य भूमिकाएं हैं. फिल्म में इस बार तारा सिंह अपने बेटे को लेने के लिए बॉर्डर क्रॉस करेगा. 2001 में आयी ‘गदर’ के बाद अब कहानी बीस साल आगे बढ़ गई है. हालांकि यह पीरियड ड्रामा ही रहेगा. गदर की कहानी जहां देश विभाजन के समय हुए दंगों की थी, वहीं बात अब 1971 में आ जाएगी.

वहीं, ‘गदर 2’ के ही साथ रिलीज हुई अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की फिल्म ‘ओएमजी 2’ सेक्स एजुकेशन के मुद्दे पर बनी फिल्म बतायी जा रही है. इसमें अक्षय कुमार भगवान शिव के गण बने हैं, तो यामी गौतम वकील के किरदार में हैं. पंकज त्रिपाठी अपने किशोर बेटे के साथ पूरे देश के किशोरों के लिए सेक्स एजुकेशन की वकालत करते नजर आ रहे हैं.

जहां गदर 2 ने बंपर ओपनिंग ली, वहीं ओएमजी 2 ने भी पहले दिन अच्छा प्रदर्शन किया. शुरुआती अनुमानों के आधार पर दोनों फिल्मों का कलेक्शन लगभग 47-48 करोड़ रुपये है, जिसमें गदर 2 ने लगभग 39 करोड़ रुपये का योगदान दिया और ओएमजी 2 ने लगभग 10 करोड़ रुपये का योगदान दिया है. गदर 2 ने हिंदी फिल्म के लिए दूसरी सर्वश्रेष्ठ शुरुआत ली, जबकि ओएमजी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 8वीं सर्वश्रेष्ठ शुरुआत की है.

अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित सनी देओल की एक्शन ने 2023 की दूसरी सबसे बड़ी शुरुआत की है, जबकि अमित राय द्वारा निर्देशित अक्षय कुमार की ड्रामा ने 8वीं सबसे अच्छी शुरुआत की है. गदर 2 और ओएमजी 2 दोनों ही बेहद सफल फिल्मों की अगली कड़ी हैं, लेकिन पॉप-संस्कृति में गदर 2 को स्पष्ट बढ़त हासिल है. गदर 2 के विपरीत, जिसे यू/ए प्रमाणित किया गया था, ओएमजी 2 को ए प्रमाणित किया गया था और इसने पारिवारिक दर्शकों को दूर रखा. शनिवार की प्रगति से पता चलता है कि दोनों फिल्मों में पहले दिन से कुछ वृद्धि देखने को मिलेगी.

सोशल मीडिया पर सनी पाजी और अक्षय के फैंस के बीच क्लैश चल रहा है. आपको बता दें कि यह मामला अपने फेवरेट स्टार की फिल्म देखने तक ही सीमित नहीं है, ट्विटर पर दोनों हेवीवेट एक्टर्स के फैंस भिड़ गए हैं. कोई सनी पाजी की फिल्म को कमजोर बता रहा है, तो कोई अक्की की फिल्म को. कुल मिलाकर इस मुद्दे पर सोशल मीडिया में मीम्स और रिएक्शंस की बाढ़ आ गई है. आप भी नजर डालिए और मजे लीजिए-

OMG 2 और GADAR 2 पर सोशल मीडिया में मीम्स और रिएक्शंस की भरमार –

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola