OLA Electric अपने कस्टमर्स को देगी 19 हजार रुपये, जानें पूरा मामला

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 02 May 2023 2:24 PM

विज्ञापन

Ola S1 Scooter Latest News - भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, ओला कंपनी Fame के तहत सरकारी सब्सिडी का लाभ उठा रही है और इसके नियमों के अनुसार चार्जर का पैसा ग्राहकों से नहीं वसूला जा सकता है.

विज्ञापन

OLA Scooter Refund: ओला स्कूटर के मालिकों के लिए एक बड़ी बुड न्यूज है. सरकार की कड़ाई के बाद अब ओला कंपनी अपने ग्राहकों को 9 हजार से 19 हजार रुपये तक वापस लौटाएगी. दरअसल, कंपनी ने अपने ग्राहकों से ई-स्कूटर चार्जर के नाम पर पैसे चार्ज किये थे. भारत सरकार ने इसे गलत बताया है. भारी उद्योग मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है कि वित्तीय वर्ष 2019-20 से वित्तीय वर्ष 2022-23 तक OLA S1 Pro मॉडल खरीदनेवालों से कंपनी चार्जर के नाम पर लिया गया भुगतान वापस करेगी.

Fame के तहत सरकारी सब्सिडी का लाभ

भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, ओला कंपनी Fame के तहत सरकारी सब्सिडी का लाभ उठा रही है और इसके नियमों के अनुसार चार्जर का पैसा ग्राहकों से नहीं वसूला जा सकता है. ओला इलेक्ट्रिक अपने ग्राहकों से चार्जर के नाम पर स्कूटर की ज्यादा कीमत वसूल रही थी. इस बारे में मंत्रालय को शिकायत भी मिली थी, जो जांच में सही पायी गई. इसके बाद मंत्रालय ने ओला के विरुद्ध कार्रवाई की है.

Also Read: OLA Ather से टक्कर लेगी Hero Electric, बाजार पर छाने के लिए तगड़ी तैयारी
ओला इलेक्ट्रिक ने तुरंत लिया फैसला

भारी उद्योग मंत्रालय के सख्ती दिखाने पर ओला इलेक्ट्रिक ने तुरंत फैसला लिया. कंपनी ने मंत्रालय के किसी भी तरह के एक्‍शन से पहले ही यह सूचना दे दी है कि वे चार्जर के नाम पर ग्राहकों से लिये गए 130 करोड़ रुपये का भुगतान करने जा रही है. वहीं, कंपनी ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि यह भुगतान वह कब और कितने समय के अंदर कर देगी. इसके साथ ही, मंत्रालय ने ओकीनावा और हीरो इलेक्ट्रिक को दूसरे मामले में दोषी माना है. दोनों ही कंपनियों ने नियमों के खिलाफ जाकर अपनी गाड़ियों में आयातित कल-पुर्जों का ज्यादा इस्तेमाल किया. इस बारे में मंत्रालय ने नोटिस जारी कर दिया है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola