Rs 6,999 में लॉन्च हुआ 6GB RAM वाला नया Nokia C12 Pro, जानें क्या है खास
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 01 Jul 2023 11:19 AM
new nokia phone - Nokia C12 Pro अब नये पर्पल कलर में भी आ गया है. इस फोन की कीमत केवल 6,999 रुपये है. आइए जानें इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डीटेल्स-
Cheaper Affordable Smartphone : Nokia ने इंडियन मार्केट में अपना लो बजट मोबाइल (Low Budget Mobile Phone) लॉन्च किया है. Nokia C12 Pro को कंपनी ने इस साल मार्च में पेश किया था. तब इस सस्ते स्मार्टफोन को तीन कलर वेरिएंट्स- लाइट मिंट, चारकोल और डार्क सियान में पेश किया गया था. Nokia C12 Pro अब नये पर्पल कलर में भी आ गया है. इस फोन की कीमत केवल 6,999 रुपये है. आइए जानें इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डीटेल्स-
-
Nokia C12 Pro को Android 12 Go एडिशन पर लॉन्च किया गया है. इसमें 1.6 GHz क्लॉक स्पीड वाला Unisoc 9863A1 ऑक्टा-कोर प्रॉसेसर दिया गया है.
-
20:9 ऐस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है, जो 720 X 1520 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ 6.3 इंच एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है.
-
Nokia C12 Pro फोटोग्राफी के लिए सिंगल रियर और सिंगल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है. फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाइट के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है और सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का लेंस है.
-
एंड्रॉयड गो होने से इस फोन में गूगल गो ऐप्स डाउनलोड और इंस्टॉल किये जा सकते हैं, जो कम रैम और स्टोरेज में भी आसानी से प्रॉसेस कर सकते हैं. ये ऐप्स कम स्टोरेज घेरते हैं और बैटरी और इंटरनेट डेटा की खपत भी कम करते हैं.
-
इस नोकिया फोन में 3.5mm जैक, वायरलेस एफएम रेडियो, फेस अनलॉक, माइक्रो-यूएसबी, ब्लूटूथ 5.2 और वाईफाई जैसे फीचर्स हैं.
-
पावर बैकअप के लिए यह फोन 4,000 एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है. जो 10W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करता है. यह एक रिमूवेबल बैटरी है जिसे हटाया भी जा सकता है.
Also Read: Nokia लायी 105, 106 और 110 के नये वर्जन, दमदार बैटरी और मजबूती का कोई तोड़ नहीं
Nokia C12 Pro तीन रैम वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध है, जिसमें 64 GB स्टोरेज के साथ 2 जीबी रैम और 3 जीबी रैम दी गई है. इनकी कीमत क्रमश: 6,999 रुपये और 7,499 रुपये है. यह फोन अब तक लाइट मिंट, चारकोल और डार्क सियान रंग में बिक्री के लिए उपलब्ध था, लेकिन अब इसे पर्पल रंग में भी खरीदा जा सकता है. यह फोन ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदारी के लिए उपलब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










